IPL 2026 MI Defeat Punjab Kings by 6 Wickets Tilak Varma Plays

IPL 2026 : MI ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी

IPL 2026 : MI ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी

UNN: शारदुल ठाकुर की धारदार गेंदबाजी बाद तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया जो मेजबान टीम की लगातार पांचवीं हार है। पंजाब के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा (75 रन, 33 गेंद, छह चौके, छह छक्के) के तेजतर्रार अर्धशतक और विल जैक्स (10 गेंद में नाबाद 25, दो चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 20 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी से 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की।
सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (48) ने भी उम्दा पारी खेली। तिलक ने शेरफेन रदरफोर्ड (20) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इससे पहले सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (57 रन, 32 गेंद, छह चौके, चार छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा प्रियांश आर्य (22) के साथ पहले विकेट के लिए 50 और कूपर कोनोली (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर पंजाब को ठोस मंच प्रदान किया लेकिन शारदुल (39 रन पर चार विकेट) ने बीच के ओवरों में मुंबई को जोरदार वापसी दिलाई।
दीपक चाहर ने भी 36 रन देकर दो विकेट चटकाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने हालांकि अंत में 17 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों से 38 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर आठ विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया। लगातार पांचवीं बार के बाद पंजाब की टीम 12 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई की टीम नौवें स्थान पर है। उसके 12 मैच में आठ अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियन्स को रेयान रिकेल्टन (48) ने तेज शुरुआत दिलाई। रिकेल्टन ने अजमतुल्लाह (36 रन पर दो विकेट) पर छक्के के साथ शुरुआत की और फिर मार्को यानसेन की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने जेवियर बार्टलेट की लगातार गेंदों पर भी छक्का और चौका मारा। रोहित शर्मा ने भी बार्टलेट पर छक्का जड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया; मेसी के दो पास, फर्नांडिज-मार्टिनेज के गोल UNN:फुटबॉल वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसे डिफेंडिंग चैंपियन क्यों कहा जाता है। अटलांटा में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में […]

भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया:पहले वनडे में अक्षर ने 57 रन बनाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया:पहले वनडे में अक्षर ने 57 रन बनाए UNN: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। एजबेस्टन में 259 रन का पीछा करते हुए भारत ने 45.2 ओवर में […]