IPL postponed for a week only

एक हफ्ते के लिए ही आईपीएल स्थगित, जल्द आयेगा नया शेड्यूल : राजीव शुक्ला

एक हफ्ते के लिए ही आईपीएल स्थगित, जल्द आयेगा नया शेड्यूल : राजीव शुक्ला

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नोमेंट अनिश्चित काल के लिए स्थगित नहीं हुआ है। केवल एक सप्ताह के लिए ही स्थगित किया गया है। शुक्ला ने कहा है कि नये शेड्यूल की घोषणा शीघ्र ही होगी। वहीं इससे पहले कहा गया था कि आईपील मुकाबले अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिये गये हैं जिसपर अब बोर्ड की ओर से जवाब आया है। गत दिवस गुरुवार को दिल्ली और पंजाब मैच बीच में ही रद्द करने के बाद से ही टूर्नोमेंट के आगे आयोजन पर भी संशय जताया जा रहा था। आईपीएल का ये 18 वां सत्र अपने अंतिम पड़वा पर था और फाइनल के साथ ही केवल 16 मैच बचे थे। इसमें लीग चरण के 12 मैच शामिल थे। ये पहली बार नहीं हुआ है कि जब आईपीएल का कोई सत्र बीच में ही स्थगित हुआ है था। इससे पहले 2021 में कोरोना महामारी के कारण सत्र रोका गया था।
बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल को स्थगित करने की घोष्णा की। आईपीएल को स्थगित करने का फैसला पाकिस्तान के साथ तनाव और युद्ध के हालात को देखते हुए लिया गया है। इसी कारण गुरुवार को धर्मशाला में चल रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को बीच में ही रोक दिया गया था। बाद में मैच को रद्द कर दिया गया और सभी खिलाड़ियों, सहायेगी स्टाफ और दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तभी से आईपीएल के मौजूदा सीजन पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स से चर्चा के बाद टूर्नामेंट के लिए जल्द ही नया शेड्यूल घोषित होगा। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। बीसीसीआई अपने सुरक्षा बलों और सरकार के साथ खड़ी है।’
एक दिन पहले जब धर्मशाला में आईपीएल मैच चल रहा था, उसी वक्त पाकिस्तान ने देश के कई शहरों में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किये थे हालांकि भारतीय रक्षा प्रणाली ने उन सभी को धवस्त कर दिया था। पाक के सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने रोहित दूसरे नंबर पर खिसके मुम्बई । भारतीय टीम की टी20 विश्वकप में खिताबी जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव इस प्रारुप के सबसे सफल कप्तान बन गये हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार […]

स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु श्रीकांत और प्रणय से भारत को रहेंगी उम्मीदें बासेल । भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी। सिंधु के नहीं होने से इस टूर्नामेंट में एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत से ही भारत को […]