Iran's supreme leader enraged by Ismail Haniya's murder

Iran-Israel War: इस्माइल हनिया की हत्या से भड़के ईरान के सु्प्रीम नेता अली खामनेई ने इजरायल पर सीधा हमले का दिया आदेश

तेहरान। पश्चिम एशिया में हालात और बिगड़ सकते हैं। आतंकी संगठन हमास के सुप्रीम कमांडर इस्माइल हनिया की तेहरान में हुई हत्या से ईरान बहुत नाराज है। मीडिया की खबरों के मुताबिक ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने अपने देश की सेना को बदला लेने के लिए इजरायल पर सीधा हमला करने का आदेश दिया है। अगर ईरान ने इजरायल पर हमला किया, तो इससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर युद्ध भड़क सकता है। इस बीच, अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने ईरान को आतंकवाद का निर्यातक बताते हुए कहा है कि उसका ट्रैक रिकॉर्ड अपने लोगों को दबाने, पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता पैदा करने वाली कार्रवाई के लिए फंडिंग और प्रोत्साहन देने का रहा है।
ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह खामनेई की तरफ से इजरायल के प्रतिष्ठानों पर हमलों के आदेश की जानकारी वहां के तीन अफसरों ने मीडिया को दी। इन अफसरों ने कहा कि ईरान को अपनी संप्रभुता को बचाने का अधिकार है। अयातुल्लाह खामनेई ने ईरान की सेना से कहा है कि इजरायल पर सीधा हमला करने के दौरान नागरिक ठिकानों को हरसंभव बचाने की कोशिश की जाए। अभी ये तय नहीं है कि ईरान की तरफ से इजरायल पर कितना जोरदार हमला किया जाएगा। माना जा रहा है कि ईरान की सेना तेल अवीव और हाइफा में इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगी। ईरान कुछ महीने पहले ही इजरायल पर मिसाइलें दाग चुका है। हालांकि, इन हमलों से इजरायल में बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।
ईरान इस वजह से भी ज्यादा भड़का है, क्योंकि हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की हत्या उसकी राजधानी तेहरान में की गई। इजरायल ने अब तक इस्माइल हनिया की हत्या की न तो जिम्मेदारी ली है और न ही इस घटना में हाथ होने से इनकार किया है। ईरान का मानना है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने इस्माइल हनिया की हत्या की। इस्माइल हनिया ने ही 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर भीषण आतंकी हमले कराए थे। जब इजरायल पर हमला हुआ था, तब इस्माइल हनिया कतर की राजधानी दोहा में था और वो अपने घर में जश्न मनाता दिखा था। इसके बाद जब इजरायल ने गाजा में सैन्य कार्रवाई शुरू की, तो उसने इस्माइल हनिया के कई बेटों समेत 60 रिश्तेदारों को मौत के मुंह में पहुंचाया।

×
Date : 02 August 2024 Posted By : EDITOR
Iran-Israel War: इस्माइल हनिया की हत्या से भड़के ईरान के सु्प्रीम नेता अली खामनेई ने इजरायल पर सीधा हमले का दिया आदेश
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]