Is Jammu and Kashmir going to get full statehood status

क्या जम्मू-कश्मीर को मिलने वाला है पूर्ण राज्य का दर्जा? कयासों पर आया CM उमर अब्दुल्ला का बयान

क्या जम्मू-कश्मीर को मिलने वाला है पूर्ण राज्य का दर्जा? कयासों पर आया CM उमर अब्दुल्ला का बयान

Jammu and Kashmir Statehood: 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन को लेकर हलचल तेज है। ये दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने और राम मंदिर भूमि पूजन के लिए इतिहास में दर्ज हो चुका है। अब एक बार फिर इस दिन को लेकर कयासों का दौर जारी है। उपराष्ट्रपति चुनाव और बिहार चुनाव के लिए कोई बड़ी घोषणा के साथ ही एक कयास जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने को लेकर भी चल रहा है। अब इस मामले पर सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है।
उमर अब्दुल्ला बोले- मानसून सेशन में कुछ पॉजिटिव हो
उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- कल जम्मू-कश्मीर में क्या होने वाला है, इस बारे में हर संभावना को मैंने सुना है। हालांकि मेरा मानना है कि कल कुछ नहीं होगा। कुछ बुरा भी नहीं होगा और कुछ सकारात्मक होने की भी उम्मीद नहीं है। हालांकि मैं संसद के मानसून सेशन में J-K के लिए कुछ पॉजिटिव हो, इसे लेकर आशावादी भी हूं, लेकिन ये कल ही हो, ऐसा नहीं है। उमर ने आगे चल रहे कयासों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने लिखा- मेरी दिल्ली में कोई बातचीत या मुलाकात नहीं हुई है। यह बस एक गट फीलिंग है। बाकी देखते हैं, कल क्या होता है। दरअसल, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। वे एनडीए नेताओं के साथ भी लगातार बैठकें कर रहे हैं। वहीं, अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के स्थानीय नेताओं और बीजेपी प्रमुख से भी मुलाकात की है। सोमवार को ही ऑल इंडिया शिया एसोसिएशन के प्रेसीडेंट इमराज रजा अंसारी ने भी अमित शाह से मुलाकात की है। चर्चा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मंगलवार को एनडीए नेताओं की दिल्ली में एक बड़ी बैठक भी प्रस्तावित है। इन्हीं मुलाकातों के बीच चर्चा है कि जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]