Jasmine Lamboria secures India 10th boxing Commonwealth

जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास

नई दिल्ली : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार महिला मुक्केबाज जैस्मीन लांबोरिया ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली और इसके साथ ही भारत के लिए बॉक्सिंग में10वां मेडल पक्का कर दिया। इस उपलब्धि के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में बॉक्सिंग में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कर लिया है।
जैस्मीन लांबोरिया की धमाकेदार जीत
महिला 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जैस्मीन लांबोरिया का सामना मेजबान इंग्लैंड की एलिस ग्लिन से हुआ। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ जैस्मीन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और कम से कम ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम सुनिश्चित कर लिया। जैस्मीन का कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान सीधे क्वार्टरफाइनल से शुरू हुआ था। महिला 57 किग्रा वर्ग में उन्हें पहले दौर यानी राउंड ऑफ 16 में बाय मिला था। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत की मेडल झोली को और मजबूत कर दिया। बता दें, लैम्बोरिया फिलहाल फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। अब लगातार दूसरे CWG गेम्स में मेडल जीतने का कारनामा कर दिया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास
जैस्मीन की जीत भारत के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग का 10वां मेडल है। इससे पहले किसी एक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने बॉक्सिंग में इतने मेडल नहीं जीते थे। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रहा था, जब भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 9 मेडल जीते थे। ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

×
Date : 30 July 2026 Posted By : EDITOR
जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]