Jeet and Diva tied the knot, Gautam Adani donated Rs 10,000 crore

Jeet Adani Wedding : शादी के पवित्र बंधन में बंधे जीत और दिवा, गौतम अडाणी ने 10,000 करोड़ रुपये किए दान

Jeet Adani Wedding : शादी के पवित्र बंधन में बंधे जीत और दिवा, गौतम अडाणी ने 10,000 करोड़ रुपये किए दान

UNN: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के छोटे बेटे जीत अडाणी ने हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा के साथ सात फेरे लिए। गुजरात के अहमदाबाद में दोनों की शादी सादे और पारंपरिक तरीके से हुई। गौतम अडाणी ने बेटे जीत की शादी के अवसर पर एक्स पोस्ट में अपनी बहू को ‘बेटी दिवा’ कहकर संबोधित किया। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने सेवा का संकल्प लेते हुए समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान किए। गौतम अडाणी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं।
समाज सेवा के लिए दान किए 10 हजार करोड़ रुपये
बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने न सिर्फ शादी को साधारण रखा, बल्कि समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी दान किए। बेटे की शादी के अवसर पर यह अनोखा उपहार उन्होंने समाज के कल्याण के लिए दिया है। गौतम अडाणी का यह दान उनके परमार्थ के विचार ‘सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है’ पर आधारित है। उनके दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा। इस पहल से समाज के सभी वर्गों को किफायती विश्व स्तरीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, शीर्ष स्तरीय के-12 स्कूलों और सुनिश्चित रोजगार क्षमता के साथ ग्लोबल स्किल एकेडमी के नेटवर्क तक पहुंच प्रदान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]