Jewel Thief Ilzaam Song Saif Ali Khan Nikita Dutta Vishal Mishra

Listen this song: ज्वेल थीफ का रोमांटिक सॉन्ग ‘इल्जाम’ हुआ रिलीज, सैफ और निकिता की सिज़लिंग केमिस्ट्री

Mumbai: सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का दूसरा गाना ‘इल्ज़ाम’ रिलीज़ हो चुका है, और ये एक शानदार विज़ुअल और म्यूज़िकल एक्सपीरियंस है. इस गाने की जान है सैफ अली खान और निकिता दत्ता की सिज़लिंग केमिस्ट्री. दोनों की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी जादू की तरह असर करती है. निकिता जहां एक ओर खूबसूरती और नर्मी का संगम नज़र आती हैं, वहीं उनकी आंखों की भाव-भंगिमा दिल छू लेने वाली है. उनकी परफॉर्मेंस गाने की इमोशनल टोन को मजबूती देती है. सैफ अली खान भी उन्हें बखूबी कॉम्प्लिमेंट करते हैं. उनकी शांत जज़्बातों से भरी मौजूदगी और नर्म लेकिन असरदार अदायगी इस केमिस्ट्री को और भी गहराई देती है. दोनों का रिश्ता परदे पर परिपक्व, भावनात्मक और बेहद रोमांटिक दिखता है—हर फ्रेम में टेंशन और टेंडरनेस का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. इस गाने को डायरेक्ट किया है रॉबी ग्रेवाल और कूकी गुलाटी ने. इस गाने का संगीत दिया है साउंडट्रेक और अनीस अली सबरी ने, और इसे आवाज़ दी है विशाल मिश्रा और शिल्पा राव ने. गीतकार कुमार के बोल गाने को एक अलग ही संवेदनशीलता और गहराई देते हैं. निकिता की एलिगेंस और उनकी एक्सप्रेसिव परफॉर्मेंस इस कहानी को खास बना देती है—और सैफ के साथ उनकी केमिस्ट्री को न सिर्फ विश्वसनीय बनाती है, बल्कि बेहद दिलकश भी. गाने की खूबसूरत विज़ुअल्स और दिल को छू लेने वाली धुन ‘ज्वेल थीफ’ की इमोशनल थीम को बखूबी सेट करते हैं—एक रहस्यमयी, अंतरंग और यादगार सफ़र की शुरुआत

×
Date : 21 April 2025 Posted By : EDITOR
Listen this song: ज्वेल थीफ का रोमांटिक सॉन्ग ‘इल्जाम’ हुआ रिलीज, सैफ और निकिता की सिज़लिंग केमिस्ट्री
News Image

Mumbai: सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का दूसरा गाना ‘इल्ज़ाम’ रिलीज़ हो चुका है, और ये एक शानदार विज़ुअल और म्यूज़िकल एक्सपीरियंस है. इस गाने की जान है सैफ अली खान और निकिता दत्ता की सिज़लिंग केमिस्ट्री. दोनों की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी जादू की तरह असर करती है. निकिता जहां एक ओर खूबसूरती और नर्मी का संगम नज़र आती हैं, वहीं उनकी आंखों की भाव-भंगिमा दिल छू लेने वाली है. उनकी परफॉर्मेंस गाने की इमोशनल टोन को मजबूती देती है. सैफ अली खान भी उन्हें बखूबी कॉम्प्लिमेंट करते हैं. उनकी शांत जज़्बातों से भरी मौजूदगी और नर्म लेकिन असरदार अदायगी इस केमिस्ट्री को और भी गहराई देती है. दोनों का रिश्ता परदे पर परिपक्व, भावनात्मक और बेहद रोमांटिक दिखता है—हर फ्रेम में टेंशन और टेंडरनेस का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. इस गाने को डायरेक्ट किया है रॉबी ग्रेवाल और कूकी गुलाटी ने. इस गाने का संगीत दिया है साउंडट्रेक और अनीस अली सबरी ने, और इसे आवाज़ दी है विशाल मिश्रा और शिल्पा राव ने. गीतकार कुमार के बोल गाने को एक अलग ही संवेदनशीलता और गहराई देते हैं. निकिता की एलिगेंस और उनकी एक्सप्रेसिव परफॉर्मेंस इस कहानी को खास बना देती है—और सैफ के साथ उनकी केमिस्ट्री को न सिर्फ विश्वसनीय बनाती है, बल्कि बेहद दिलकश भी. गाने की खूबसूरत विज़ुअल्स और दिल को छू लेने वाली धुन ‘ज्वेल थीफ’ की इमोशनल थीम को बखूबी सेट करते हैं—एक रहस्यमयी, अंतरंग और यादगार सफ़र की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]