Jiya Shankar will join Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2 में शामिल होंगी जिया शंकर

Mumbai: सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करते नज़र आएंगे. जल्द ही ओटीटी बिग बॉस 2 की धमाकेदार वापसी होने वाली है. रियलिटी शो का प्रीमियर 17 जून को JioCinema पर किया जाएगा. ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में कौन-कौन हिस्सा ले रहा है. खबरों की मानें तो शो के लिए एक्ट्रेस जिया शंकर का नाम फाइनल कर लिया गया है.जिया शंकर टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं उन्होंने कई शोज में शानदार एक्टिंग की है. हाल ही में जिया शंकर रितेश देशमुख की फिल्म ‘वेड़’ में नज़र आई थीं. मराठी फिल्मों से पहले जिया साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाली जिया शंकर ने सीरियल ‘मेरी हानिकारक बीवी’ से खास पहचान मिली. इस शो में उन्होंने डॉ. इरावती इरा पांडे का रोल प्ले किया था. वहीं ‘काटेलाल एंड संस’ में जिया ने सुशीला रुहैल की भूमिका निभाई थी. सब टीवी के ‘गुड नाइट इंडिया’ में भी जिया ने होस्ट के रूप में काम किया था.शंकर ने साल 2013 में अजय मंथेना के साथ तेलुगु फिल्म ‘एंथा अनडांगा उन्नावे’ में एक्टिंग की थी. इसके बाद उन्होंने एक और तमिल फिल्म ‘कानवु वरियाम’ की. जिया ने एंड टीवी के ‘क्वीन्स हैं हम’ में श्रेया दीक्षित राठौर का रोल प्ले किया है.

×
Date : 10 June 2023 Posted By : EDITOR
Bigg Boss OTT 2 में शामिल होंगी जिया शंकर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

First Poster of Sanjay Bhatt’s Bollywood Movie ‘Shreenathji’ Unveiled

📰 Generate e-Paper Clip First Poster of Sanjay Bhatt’s Bollywood Movie ‘Shreenathji’ Unveiled Mumbai: Indian cinema is set to witness an ambitious cinematic journey bringing together devotion, divine love, history and spirituality. Tag Productions has unveiled the first announcement poster of its upcoming feature film, ‘Shreenathji — An Eternal Love Saga’. Sanjay Bhatt, who has […]