Jobs of dozens of employees at Apple are in danger

Apple : एप्पल में दर्जनों कर्मचा‎रियों की नौकरी खतरे में

एप्पल में दर्जनों कर्मचा‎रियों की नौकरी खतरे में
कंपनी ने 7 साल पुराने प्रोजेक्ट को किया बंद

वा‎शिंगटन । आईफोन बनाने वाली एप्पल ने लंबे समय से चल रहे एक प्रोजेक्ट को बंद करने का ऐलान किया है। इतना पुराना प्रोजेक्ट बंद होने से अब इससे जुड़े कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ गया है। बता दें कुछ समय पहले ही ऐप्पल ने अपने सेल्फ-ड्राइविंग कार से जुड़ा एक प्रोजेक्ट बंद किया था। इस बार कंपनी अपने स्मार्टवॉच से जुड़े एक प्रोजेक्ट को बंद कर रही है। दरअसल कंपनी अपनी स्मार्टवॉच के लिए खुद ही डिस्प्ले डिजाइन और डेवलप करती है, जिसे अब कंपनी ने बंद करने का फैसला किया है। कंपनी अब डिस्प्ले इंजीनियरिंग की टीम को बदल रही है। ऐसा अनुमान है कि कंपनी के इस प्रोजेक्ट को बंद करने से अमेरिका और एशिया में दर्जनों नौकरियां खतरे में आ जाएगी। सूत्रों ने कहा है कि कंपनी जिन प्रोजेक्ट्स को बंद कर रही है, उससे जुड़े कर्मचारियों को यह मौका दे रही है कि वे कंपनी के भीतर ही किसी दूसरे डिपार्टमेंट में अपने लिए कोई काम खोज लें, अगर उन्हें कंपनी के अंदर ही कोई और पोस्ट मिल जाती है तो वे ऐप्पल कंपनी में बने रहेंगे। हालांकि ये बात भी तय है कि बंद होने वाले प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कर्मचारियों को कंपनी के भीतर ही नए रोल्स मिल पाएं, ऐसे में कई कर्मचारियों को कंपनी छोड़नी ही पड़ेगी। हालांकि कंपनी इन सभी कर्मचारियों को सेवरेंस देगी। कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच के लिए डिस्प्ले बनाने का एक प्रोजेक्ट सात साल पहले शुरू किया गया था। हालांकि कंपनी पहले से ही अपने प्रोडक्ट्स में डिस्प्ले को कस्टमाइज करती है, लेकिन वे काफी हद तक एलजी डिस्प्ले कंपनी और सैमसंग एसडीआई कंपनी जैसे पार्टनर्स के डिजाइन पर आधारित हैं।

×
Date : 24 March 2024 Posted By : EDITOR
Apple : एप्पल में दर्जनों कर्मचा‎रियों की नौकरी खतरे में
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]