Kaisi Ye Dor Nikhil Pandey Jashn Agnihotri Keshav Anand

पूरे भारतवर्ष में लहराएगा हिंदी फिल्म ‘कैसी ये डोर’ का परचम – Watch Trailer

 

पूरे भारतवर्ष में लहराएगा हिंदी फिल्म ‘कैसी ये डोर’ का परचम – Watch Trailer

 

Mumbai: जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही दिलचस्प किस्म की फ़िल्म ‘कैसी ये डोर’ के संगीत और ट्रेलर को बड़े ही जबर्दस्त अंदाज में लोगों के बीच जारी किया गया। इस लॉन्च के मौके पर फ़िल्म से जुड़े तमाम कलाकारों के अलावा अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं। फ़िल्म‌ का निर्देशन रत्ना नीलम पांडेय और संदीप एस. चौधरी ने मिलकर किया है जबकि अपनी रचनात्मकता के‌‌ लिए जाने‌ जाने वाली कोमल पाटिल और रोहित पाटिल की जोड़ी ने इस फ़िल्म का संयुक्त रूप से निर्माण किया है।
‘कैसी ये डोर’ का लाजवाब संगीत देने‌ का श्रेय पुनीत अवस्थी को जाता है जिन्होंने फ़िल्म में इस क़दर क़माल का संगीत दिया है कि ये सीधे दिलों को छू जाता है। इस फ़िल्म में ‘इरादा’ और ‘बंदा’ जैसी फ़िल्मों में काम कर चुके निखिल पांडेय अहम रोल में नज़र आएंगे। तीन पंजाबी फ़िल्म में अभिनय कर चुकी जश्न अग्निहोत्री भी इस फ़िल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाती नज़र आएंगी। इस दोनों ही लीड कलाकारों के अलावा फ़िल्म में रत्ना नीलम पांडे, बृजेंद्र काला, सुनीता राजवर, अश्वत भट्ट, सत्यकाम आनंद और तुलिका बैनर्जी ने भी अपनी भूमिकाओं को असरदार ढंग से निभाया है।
फ़िल्म के संगीत और ट्रेलर को इस भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया किया गया कि लोग हैरत भरी नज़रों से बस देखते रह गए। इस ख़ास मौके पर डोनल बिष्ट और मनजोत सिंह जैसे कलाकारों ने अपनी मौजूदगी से इस प्रमोशनल इवेंट में चार चांद लगा दिये।
15 दिसम्बर, 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म ‘कैसी ये डोर’ में देश की आध्यात्मिक राजधानी कहलाए जाने वाले बनारस जैसे शहर की आपाधापी और उसकी गूढ़ता को बड़े ही असरदार ढंग से पेश किया गया है। आज के आधुनिक दौर में जब रिश्तों की महत्ता घटती जा रही है, तब इस फ़िल्में आपसी रिश्तों की जटिलताओं पर रौशनी डालने की सराहनीय कोशिश की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस,‌ लखनऊ, चुन्नार फ़ोर्ट, आगरा और उन्नाव जैसी जगहों पर की गयी है। ऐसे में फ़िल्म में दर्शकों को स्थानीय इलाकों के रीति-रिवाज़ों और परंपराओं की समृद्ध झलक भी इस फ़िल्म में देखने को मिलेगी।
एक‌ फ़िल्म के तौर पर ‘कैसी ये डोर’ आपको एक अलहदा किसी की फ़िल्म देखने का एहसास कराती है। ये फ़िल्म मानवीय संवेदनाओं व रिश्तों की जटिलताओं को भी उम्दा ढंग से रेखांकित करती है। इस फ़िल्म के साथ बड़े ही हुनरमंद निर्माता, निर्देशक, संगीतकार और कलाकार जुड़े हैं जिन्होंने मिलकर एक ऐसी उम्दा फ़िल्म बनाई है जिसे दु‌निया भर के लोगों के लिए देखना एक यादगार अनुभव साबित होगा।.

×
Date : 08 December 2023 Posted By : EDITOR
पूरे भारतवर्ष में लहराएगा हिंदी फिल्म ‘कैसी ये डोर’ का परचम – Watch Trailer
News Image

 

पूरे भारतवर्ष में लहराएगा हिंदी फिल्म 'कैसी ये डोर' का परचम - Watch Trailer

 

Mumbai: जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही दिलचस्प किस्म की फ़िल्म 'कैसी ये डोर' के संगीत और ट्रेलर को बड़े ही जबर्दस्त अंदाज में लोगों के बीच जारी किया गया। इस लॉन्च के मौके पर फ़िल्म से जुड़े तमाम कलाकारों के अलावा अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं। फ़िल्म‌ का निर्देशन रत्ना नीलम पांडेय और संदीप एस. चौधरी ने मिलकर किया है जबकि अपनी रचनात्मकता के‌‌ लिए जाने‌ जाने वाली कोमल पाटिल और रोहित पाटिल की जोड़ी ने इस फ़िल्म का संयुक्त रूप से निर्माण किया है।
'कैसी ये डोर' का लाजवाब संगीत देने‌ का श्रेय पुनीत अवस्थी को जाता है जिन्होंने फ़िल्म में इस क़दर क़माल का संगीत दिया है कि ये सीधे दिलों को छू जाता है। इस फ़िल्म में 'इरादा' और 'बंदा' जैसी फ़िल्मों में काम कर चुके निखिल पांडेय अहम रोल में नज़र आएंगे। तीन पंजाबी फ़िल्म में अभिनय कर चुकी जश्न अग्निहोत्री भी इस फ़िल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाती नज़र आएंगी। इस दोनों ही लीड कलाकारों के अलावा फ़िल्म में रत्ना नीलम पांडे, बृजेंद्र काला, सुनीता राजवर, अश्वत भट्ट, सत्यकाम आनंद और तुलिका बैनर्जी ने भी अपनी भूमिकाओं को असरदार ढंग से निभाया है।
फ़िल्म के संगीत और ट्रेलर को इस भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया किया गया कि लोग हैरत भरी नज़रों से बस देखते रह गए। इस ख़ास मौके पर डोनल बिष्ट और मनजोत सिंह जैसे कलाकारों ने अपनी मौजूदगी से इस प्रमोशनल इवेंट में चार चांद लगा दिये।
15 दिसम्बर, 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म 'कैसी ये डोर' में देश की आध्यात्मिक राजधानी कहलाए जाने वाले बनारस जैसे शहर की आपाधापी और उसकी गूढ़ता को बड़े ही असरदार ढंग से पेश किया गया है। आज के आधुनिक दौर में जब रिश्तों की महत्ता घटती जा रही है, तब इस फ़िल्में आपसी रिश्तों की जटिलताओं पर रौशनी डालने की सराहनीय कोशिश की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस,‌ लखनऊ, चुन्नार फ़ोर्ट, आगरा और उन्नाव जैसी जगहों पर की गयी है। ऐसे में फ़िल्म में दर्शकों को स्थानीय इलाकों के रीति-रिवाज़ों और परंपराओं की समृद्ध झलक भी इस फ़िल्म में देखने को मिलेगी।
एक‌ फ़िल्म के तौर पर 'कैसी ये डोर' आपको एक अलहदा किसी की फ़िल्म देखने का एहसास कराती है। ये फ़िल्म मानवीय संवेदनाओं व रिश्तों की जटिलताओं को भी उम्दा ढंग से रेखांकित करती है। इस फ़िल्म के साथ बड़े ही हुनरमंद निर्माता, निर्देशक, संगीतकार और कलाकार जुड़े हैं जिन्होंने मिलकर एक ऐसी उम्दा फ़िल्म बनाई है जिसे दु‌निया भर के लोगों के लिए देखना एक यादगार अनुभव साबित होगा।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sohail Khan’s Dance Steals the Show at Riyaz and Reshma Gangji’s LIBAS 30th Anniversary Celebration

📰 Generate e-Paper Clip Sohail Khan’s Dance Steals the Show at Riyaz and Reshma Gangji’s LIBAS 30th Anniversary Celebration Egyptian royal-night-inspired collection showcases a striking blend of black and desert champagne; Sohail Khan, Riyaz and Aman Gangji dance together after the runway walk Mumbai: Fashion, glamour and entertainment came together at Bombay Times Fashion Week […]

मैत्री मूवी मेकर्स ने पारंपरिक पूजा समारोह के साथ की RC17 की आधिकारिक शुरुआत; निर्देशक सुकुमार और राम चरण फिर आए साथ

📰 Generate e-Paper Clip मैत्री मूवी मेकर्स ने पारंपरिक पूजा समारोह के साथ की RC17 की आधिकारिक शुरुआत; निर्देशक सुकुमार और राम चरण फिर आए साथ ‘रंगस्थलम’ जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म देने वाली सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आई है। […]