Kalki 2898 AD Pre-Release Event Mumbai

Kalki 2898 AD : जब अमिताभ बच्चन ने छुए प्रोड्यूसर सी. अश्विनी दत्त के पैर..

 

Kalki 2898 AD : जब अमिताभ बच्चन ने छुए प्रोड्यूसर सी. अश्विनी दत्त के पैर..

UNN: मुंबई में फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के प्री-रिलीज इवेंट में शिरकत की। इस मौके पर अमिताभ के साथ दीपिका पादुकोण, प्रभास और कमल हासन नजर आए। इस शानदार इवेंट के दौरान सभी उत्साहित दिखे। इस दौरान नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ की पहली टिकट भी अमिताभ बच्चन ने खरीदी। तभी एक ऐसा वाकया भी हुआ जिस पर हर किसी की नजर टिक गई और लोग इसे देखने के बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन की तारीफें करने लगे। अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
दरअसल ‘कल्कि 2898 AD’ के निर्माता सी. अश्विनी दत्त ने स्टेज पर अमिताभ को पहली टिकट सौंपी। फिल्म का पहला टिकट प्राप्त करने के बाद 500 रुपये का भुगतान करते हुए भी अमिताभ बच्चन नजर आए। इसके बाद अभिनेता ने निर्माता की पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहद सहायक रहने के लिए प्रशंसा की। अमिताभ ने अश्विनी दत्त के पैर भी छुए और उन्हें कहा, ‘सबसे सरल और विनम्र इंसान, जिनसे मैं कभी मिला हूं।’ अमिताभ ने आगे कहा, ‘हर बार जब आप सेट पर होते हैं, तो वह वहां पहुंचने वाले ये पहले व्यक्ति होते हैं। वह आपको लेने के लिए एयरपोर्ट पर होते हैं। जब कभी भी हम कोई ऐसा काम कर रहे होते हैं जो इनको लगे नहीं करना चाहिए, क्योंकि परेशानी होगी, तो वह कहते हैं, ‘उन्हें ये स्टंट मत करवाओ या आपने सावधानी बरती है या नहीं?’ कोई भी इस तरह नहीं सोचता। बहुत-बहुत धन्यवाद सर।’ इतना कहते ही अमिताभ झुकते हैं और पैर छू लेते हैं। अमिताभ को ऐसा करते देख सी अश्विनी दत्ता ने भी दिग्गज एक्टर के पैर छू लिए।
27 जून को फिल्म सिनेमाघरों में
कल्कि 2898 AD’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया, जो उम्मीदों पर खरा उतरा है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ, कमल हासन और दिशा पटानी हैं। ट्रेलर महाभारत के भविष्य को दर्शाता है। कहानी काशी से शुरू होती है, जो संसाधनों से भरपूर भूमि है, जिस पर शाश्वत चटर्जी का किरदार राज करता है, जो पूरी वफ़ादारी की मांग करता है। एक भविष्यवाणी से पता चलता है कि एक बच्चा उसे उखाड़ फेंकेगा और इस बच्चे को दीपिका पादुकोण का किरदार जन्म दे रहा है। अपने शासन की रक्षा के लिए राजा उसके सिर पर इनाम रखता है। प्रभास का किरदार, भैरव, एक बेहतरीन शिकारी है, जो मानता है कि उसे पकड़ना उसकी नियति है। अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रोल में हैं जो दीपिका और उसके बच्चे को बचाने का लक्ष्य रखते हैं। ट्रेलर में कमल हासन की एक गहन झलक देखने को मिलती है। बता दें, 27 जून को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

×
Date : 20 June 2024 Posted By : EDITOR
Kalki 2898 AD : जब अमिताभ बच्चन ने छुए प्रोड्यूसर सी. अश्विनी दत्त के पैर..
News Image

 

Kalki 2898 AD : जब अमिताभ बच्चन ने छुए प्रोड्यूसर सी. अश्विनी दत्त के पैर..

UNN: मुंबई में फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के प्री-रिलीज इवेंट में शिरकत की। इस मौके पर अमिताभ के साथ दीपिका पादुकोण, प्रभास और कमल हासन नजर आए। इस शानदार इवेंट के दौरान सभी उत्साहित दिखे। इस दौरान नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 AD' की पहली टिकट भी अमिताभ बच्चन ने खरीदी। तभी एक ऐसा वाकया भी हुआ जिस पर हर किसी की नजर टिक गई और लोग इसे देखने के बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन की तारीफें करने लगे। अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
दरअसल 'कल्कि 2898 AD' के निर्माता सी. अश्विनी दत्त ने स्टेज पर अमिताभ को पहली टिकट सौंपी। फिल्म का पहला टिकट प्राप्त करने के बाद 500 रुपये का भुगतान करते हुए भी अमिताभ बच्चन नजर आए। इसके बाद अभिनेता ने निर्माता की पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहद सहायक रहने के लिए प्रशंसा की। अमिताभ ने अश्विनी दत्त के पैर भी छुए और उन्हें कहा, 'सबसे सरल और विनम्र इंसान, जिनसे मैं कभी मिला हूं।' अमिताभ ने आगे कहा, 'हर बार जब आप सेट पर होते हैं, तो वह वहां पहुंचने वाले ये पहले व्यक्ति होते हैं। वह आपको लेने के लिए एयरपोर्ट पर होते हैं। जब कभी भी हम कोई ऐसा काम कर रहे होते हैं जो इनको लगे नहीं करना चाहिए, क्योंकि परेशानी होगी, तो वह कहते हैं, 'उन्हें ये स्टंट मत करवाओ या आपने सावधानी बरती है या नहीं?' कोई भी इस तरह नहीं सोचता। बहुत-बहुत धन्यवाद सर।' इतना कहते ही अमिताभ झुकते हैं और पैर छू लेते हैं। अमिताभ को ऐसा करते देख सी अश्विनी दत्ता ने भी दिग्गज एक्टर के पैर छू लिए।
27 जून को फिल्म सिनेमाघरों में
कल्कि 2898 AD' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया, जो उम्मीदों पर खरा उतरा है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ, कमल हासन और दिशा पटानी हैं। ट्रेलर महाभारत के भविष्य को दर्शाता है। कहानी काशी से शुरू होती है, जो संसाधनों से भरपूर भूमि है, जिस पर शाश्वत चटर्जी का किरदार राज करता है, जो पूरी वफ़ादारी की मांग करता है। एक भविष्यवाणी से पता चलता है कि एक बच्चा उसे उखाड़ फेंकेगा और इस बच्चे को दीपिका पादुकोण का किरदार जन्म दे रहा है। अपने शासन की रक्षा के लिए राजा उसके सिर पर इनाम रखता है। प्रभास का किरदार, भैरव, एक बेहतरीन शिकारी है, जो मानता है कि उसे पकड़ना उसकी नियति है। अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रोल में हैं जो दीपिका और उसके बच्चे को बचाने का लक्ष्य रखते हैं। ट्रेलर में कमल हासन की एक गहन झलक देखने को मिलती है। बता दें, 27 जून को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture

📰 Generate e-Paper Clip Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture 6 Years of Mirzapur Season 2: Ritesh Sidhwani & Farhan Akhtar’s Excel Entertainment Shares Special Video to Mark the Milestone As Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar’s Mirzapur Season 2 completes six years, the makers […]