Kamal Nath angry at Madhya Pradesh media

Madhya Pradesh : मीडिया पर भड़के कमलनाथ कहा धक्का देकर भगाओ पत्रकारों को..

 

मीडिया पर भड़के कमलनाथ कहा धक्का देकर भगाओ पत्रकारों को…

राजनीति में पिछड़ रहे हैं कमलनाथ , नजर आ रहा है फ्रस्ट्रेशन

पत्रकारों को बोले – जाना हो तो जाएं, फर्क नहीं पड़ता

इंदौर : पूर्व CM व पीसीसी चीफ कमलनाथ इंदौर में शनिवार (Saturday) एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वे गांधी भवन में मांग मतंग समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान कमलनाथ मीडिया वालों पर भड़क उठे और उन्होंने पत्रकारों को धमकी दे डाली। कमलनाथ ने खुले मंच से कहा कि धक्का देकर भगाओ पत्रकारों को। इस दौरान कमलनाथ ने लोगों से कहा कि पत्रकार कार्यक्रम बिगड़ने आए हैं। इसके बाद कमल नाथ के अंगरक्षकों ने पत्रकारों को धक्का देकर भगा दिया। कमलनाथ ने मंच से कहा मैं इनसे बात करने आया हुं। हटिए आप सब। मीडिया ने कार्यक्रम का बायकॉट किया तो कहा जिसे जाना है जाए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। सके बाद मीडिया ने पूर्व सीएम के कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का ऐलान किया। यहां मीडियाकर्मियों को लेकर उनकी नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से मीडिया को बाहर जाने किए जाने को लेकर यह विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर मीडिया ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
मीडिया का अपमान करने पर कमलनाथ पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज इंदौर में मीडिया से बात की उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बदसलूकी पर कहा कि जिस तरीके से प्रजातंत्र का चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं के साथ कमलनाथ जी ने जो व्यवहार किया है वह व्यवहार आपातकाल की मानसिकता का परिचय देता है और 84 के दंगों को भड़काने वाले मानसिकता का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने जो इंदौर में हमारे पत्रकार बंधुओ के साथ व्यवहार किया है उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ ।

×
Date : 24 September 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : मीडिया पर भड़के कमलनाथ कहा धक्का देकर भगाओ पत्रकारों को..
News Image

 

मीडिया पर भड़के कमलनाथ कहा धक्का देकर भगाओ पत्रकारों को...

राजनीति में पिछड़ रहे हैं कमलनाथ , नजर आ रहा है फ्रस्ट्रेशन

पत्रकारों को बोले - जाना हो तो जाएं, फर्क नहीं पड़ता

इंदौर : पूर्व CM व पीसीसी चीफ कमलनाथ इंदौर में शनिवार (Saturday) एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वे गांधी भवन में मांग मतंग समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान कमलनाथ मीडिया वालों पर भड़क उठे और उन्होंने पत्रकारों को धमकी दे डाली। कमलनाथ ने खुले मंच से कहा कि धक्का देकर भगाओ पत्रकारों को। इस दौरान कमलनाथ ने लोगों से कहा कि पत्रकार कार्यक्रम बिगड़ने आए हैं। इसके बाद कमल नाथ के अंगरक्षकों ने पत्रकारों को धक्का देकर भगा दिया। कमलनाथ ने मंच से कहा मैं इनसे बात करने आया हुं। हटिए आप सब। मीडिया ने कार्यक्रम का बायकॉट किया तो कहा जिसे जाना है जाए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। सके बाद मीडिया ने पूर्व सीएम के कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का ऐलान किया। यहां मीडियाकर्मियों को लेकर उनकी नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से मीडिया को बाहर जाने किए जाने को लेकर यह विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर मीडिया ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
मीडिया का अपमान करने पर कमलनाथ पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज इंदौर में मीडिया से बात की उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बदसलूकी पर कहा कि जिस तरीके से प्रजातंत्र का चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं के साथ कमलनाथ जी ने जो व्यवहार किया है वह व्यवहार आपातकाल की मानसिकता का परिचय देता है और 84 के दंगों को भड़काने वाले मानसिकता का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने जो इंदौर में हमारे पत्रकार बंधुओ के साथ व्यवहार किया है उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]