Kamal Nath part of exit poll conspiracy

MP: एग्जिट पोल षड्यंत्र का हिस्सा : कमलनाथ

एग्जिट पोल षड्यंत्र का हिस्सा : कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने एग्जिट पोल को षड्यंत्र तक करार दे दिया है। प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से लेकर तमाम बड़े नेताओं ने एग्जिट पोल पर सीधे सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि सभी पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं। भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं। हम सब जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। आपको कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।
कांग्रेस महासचिव, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मध्य प्रदेश की जमीनी हकीकत है कि कांग्रेस 135 पार जा रही है और भाजपा तथा सर्वे दोनों की हार तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि 3 दिसंबर को जो सूर्योदय होगा, वह भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत करने वाला होगा।
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि आशा और उम्मीद की सरकार, आ रही कांग्रेस सरकार। मध्य प्रदेश में तीन दिसंबर को नया सवेरा होने जा रहा है, हमें विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। मतगणना में हम सभी सत्तारुढ़ के षड्यंत्र से सतर्क रहें। जीत हमारी होगी।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कुछ चैनलों पर विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर जो एग्जिट पोल दिखाए गए हैं, यह एग्जिट पोल नहीं, बल्कि कांग्रेस और प्रदेश की जनता को भ्रमित और गुमराह कर उनका मनोबल तोड़ने के लिए भाजपा के षड्यंत्रकारी प्री-पेड पोल हैं।

×
Date : 02 December 2023 Posted By : EDITOR
MP: एग्जिट पोल षड्यंत्र का हिस्सा : कमलनाथ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]