ALT Balaji and MX Player’s : रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) को होस्ट करेंगी कंगना रनौत - Update Now News

ALT Balaji and MX Player’s : रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) को होस्ट करेंगी कंगना रनौत

Kangana Ranaut to host ALT Balaji and MX Player’s reality show #Lock Upp

 

Mumbai : एकता कपूर ने अपने पहले डिजिटल रिएलिटी शो की आधिकारिक घोषणा कर दी। जैसी कि खबरें आ रही थीं शो को कंगना रनोट ही होस्ट करेंगी और इसके साथ एक्ट्रेस डिजिटल दुनिया में अपनी पारी शुरू करेंगी। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकता और कंगना ने शो के बारे में जानकारी दी और इसके नाम और फॉर्मेट का खुलासा किया।
शो का नाम लॉक अप है। यह एक सेलेब्रिटी रिएलिटी शो है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स होंगे, जिन्हें दो जेलनुमा लॉकअप में 72 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। एक सेलेब्रिटी जेलर भी होगा। शो में कंटेस्टेंट्स को बेसिक सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना होगा और तकरीबन हर स्टेप पर उनसे टास्क करवाया जाएगा। कंगना ने कहा कि यह आपके बड़े भाई का घर नहीं है। यह मेरी जेल है। शो में पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को ऑडिएंस वोट कर सकते हैं, लेकिन 50 फीसदी वोटिंग पॉवर कंगना के पास होगी। एकता ने बताया कि कंटेस्टेंट्स का चुनाव करने की जिम्मेदारी कंगना को दी गयी है। एकता ने दावा किया कि ऐसा शो आज तक टीवी या किसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नहीं देखा गया होगा। शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
लॉक अप शो के साथ कंगना भी अब उन सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गयी हैं, जो फिल्मों के साथ शो होस्टिंग कर रहे हैं।

 

×
Date : 04 February 2022 Posted By : EDITOR
ALT Balaji and MX Player’s : रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) को होस्ट करेंगी कंगना रनौत
News Image

Kangana Ranaut to host ALT Balaji and MX Player’s reality show #Lock Upp

 

Mumbai : एकता कपूर ने अपने पहले डिजिटल रिएलिटी शो की आधिकारिक घोषणा कर दी। जैसी कि खबरें आ रही थीं शो को कंगना रनोट ही होस्ट करेंगी और इसके साथ एक्ट्रेस डिजिटल दुनिया में अपनी पारी शुरू करेंगी। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकता और कंगना ने शो के बारे में जानकारी दी और इसके नाम और फॉर्मेट का खुलासा किया।
शो का नाम लॉक अप है। यह एक सेलेब्रिटी रिएलिटी शो है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स होंगे, जिन्हें दो जेलनुमा लॉकअप में 72 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। एक सेलेब्रिटी जेलर भी होगा। शो में कंटेस्टेंट्स को बेसिक सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना होगा और तकरीबन हर स्टेप पर उनसे टास्क करवाया जाएगा। कंगना ने कहा कि यह आपके बड़े भाई का घर नहीं है। यह मेरी जेल है। शो में पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को ऑडिएंस वोट कर सकते हैं, लेकिन 50 फीसदी वोटिंग पॉवर कंगना के पास होगी। एकता ने बताया कि कंटेस्टेंट्स का चुनाव करने की जिम्मेदारी कंगना को दी गयी है। एकता ने दावा किया कि ऐसा शो आज तक टीवी या किसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नहीं देखा गया होगा। शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
लॉक अप शो के साथ कंगना भी अब उन सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गयी हैं, जो फिल्मों के साथ शो होस्टिंग कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रश्मिका मंदाना के लिए क्यों खास है धनतेरस का त्योहार? परिवार और परंपराओं पर की बात

📰 Generate e-Paper Clip रश्मिका मंदाना के लिए क्यों खास है धनतेरस का त्योहार? परिवार और परंपराओं पर की बात Mumbai: रश्मिका मंदाना ने खुद को इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक के रूप में स्थापित किया है, इतना ही नहीं वह पैन इंडिया नंबर वन हीरोइन होने […]