Karnataka minister calls Kumaraswamy Kalia

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को कालिया कहा

 

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को कालिया कहा

बोले- वो भाजपा से ज्यादा खतरनाक; जेडीएस ने पूछा- कांग्रेस अध्यक्ष का रंग बताओ

नई दिल्ली। कर्नाटक के आवास मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने राज्य के पूर्व CM और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी को कालिया कहा है। खान चन्नापटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सीपी योगेश्वर के प्रचार के लिए पहुंचे थे। यहां से कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी जनता दल सेक्युलर (JDS) से मैदान में हैं। खान ने रामनगर में रैली के दौरान कहा- सीपी योगेश्वर भाजपा में चले गए थे, लेकिन वे कांग्रेस में लौट आए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से मतभेद के कारण वे निर्दलीय चुनाव लड़े। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। खान ने कहा कि योगेश्वर के पास भाजपा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वह जेडीएस में शामिल होने के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि ‘कालिया कुमारस्वामी’ भाजपा से ज्यादा खतरनाक था। अब वह (योगेश्वर) घर वापस आ गए हैं।
जेडीएस ने खान को मंत्री पद से हटाने की मांग की जेडीएस ने जमीर अहमद खान को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। जेडीएस ने कहा- मंत्री का बयान “नस्लवादी” है। पार्टी ने खान से कहा- आपको कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एचसी महादेवप्पा, सतीश जराकीहोली, प्रियांक खड़गे और केएच मुनियप्पा का रंग पता होना चाहिए।
खान ने सफाई दी- मुझे तो कुल्ला बोलते थे जमीर अहमद खान ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मुझे ‘कुल्ला’ (बौना) कहा करते थे। मैं बहुत पहले से केंद्रीय मंत्री को ‘करिअन्ना’ (काला भाई) कहता आ रहा हूं। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]