Karnataka minister calls Kumaraswamy Kalia

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को कालिया कहा

 

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को कालिया कहा

बोले- वो भाजपा से ज्यादा खतरनाक; जेडीएस ने पूछा- कांग्रेस अध्यक्ष का रंग बताओ

नई दिल्ली। कर्नाटक के आवास मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने राज्य के पूर्व CM और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी को कालिया कहा है। खान चन्नापटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सीपी योगेश्वर के प्रचार के लिए पहुंचे थे। यहां से कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी जनता दल सेक्युलर (JDS) से मैदान में हैं। खान ने रामनगर में रैली के दौरान कहा- सीपी योगेश्वर भाजपा में चले गए थे, लेकिन वे कांग्रेस में लौट आए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से मतभेद के कारण वे निर्दलीय चुनाव लड़े। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। खान ने कहा कि योगेश्वर के पास भाजपा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वह जेडीएस में शामिल होने के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि ‘कालिया कुमारस्वामी’ भाजपा से ज्यादा खतरनाक था। अब वह (योगेश्वर) घर वापस आ गए हैं।
जेडीएस ने खान को मंत्री पद से हटाने की मांग की जेडीएस ने जमीर अहमद खान को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। जेडीएस ने कहा- मंत्री का बयान “नस्लवादी” है। पार्टी ने खान से कहा- आपको कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एचसी महादेवप्पा, सतीश जराकीहोली, प्रियांक खड़गे और केएच मुनियप्पा का रंग पता होना चाहिए।
खान ने सफाई दी- मुझे तो कुल्ला बोलते थे जमीर अहमद खान ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मुझे ‘कुल्ला’ (बौना) कहा करते थे। मैं बहुत पहले से केंद्रीय मंत्री को ‘करिअन्ना’ (काला भाई) कहता आ रहा हूं। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

 

×
Date : 12 November 2024 Posted By : EDITOR
कर्नाटक के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को कालिया कहा
News Image

 

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को कालिया कहा

बोले- वो भाजपा से ज्यादा खतरनाक; जेडीएस ने पूछा- कांग्रेस अध्यक्ष का रंग बताओ

नई दिल्ली। कर्नाटक के आवास मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने राज्य के पूर्व CM और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी को कालिया कहा है। खान चन्नापटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सीपी योगेश्वर के प्रचार के लिए पहुंचे थे। यहां से कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी जनता दल सेक्युलर (JDS) से मैदान में हैं। खान ने रामनगर में रैली के दौरान कहा- सीपी योगेश्वर भाजपा में चले गए थे, लेकिन वे कांग्रेस में लौट आए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से मतभेद के कारण वे निर्दलीय चुनाव लड़े। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। खान ने कहा कि योगेश्वर के पास भाजपा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वह जेडीएस में शामिल होने के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि 'कालिया कुमारस्वामी' भाजपा से ज्यादा खतरनाक था। अब वह (योगेश्वर) घर वापस आ गए हैं।
जेडीएस ने खान को मंत्री पद से हटाने की मांग की जेडीएस ने जमीर अहमद खान को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। जेडीएस ने कहा- मंत्री का बयान "नस्लवादी" है। पार्टी ने खान से कहा- आपको कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एचसी महादेवप्पा, सतीश जराकीहोली, प्रियांक खड़गे और केएच मुनियप्पा का रंग पता होना चाहिए।
खान ने सफाई दी- मुझे तो कुल्ला बोलते थे जमीर अहमद खान ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मुझे 'कुल्ला' (बौना) कहा करते थे। मैं बहुत पहले से केंद्रीय मंत्री को 'करिअन्ना' (काला भाई) कहता आ रहा हूं। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री की सौगात, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1831 करोड़

📰 Generate e-Paper Clip भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री की सौगात, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1831 करोड़ पिछोर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित, शिवपुरी को ₹221.22 करोड़ के 121 विकास कार्यों की सौगात; पिछोर को जिला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन। भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

भारत में Fixed Broadband की जंग: Airtel, Jio और BSNL की सेवाओं का तुलनात्मक विश्लेषण

📰 Generate e-Paper Clip भारत में Fixed Broadband की जंग: Airtel, Jio और BSNL की सेवाओं का तुलनात्मक विश्लेषण Mumbai: ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो […]