Kautilya Academy will organize scholarship test June 15 in Indore

Kautilya Academy Indore : कौटिल्य एकेडमी इंदौर में 15 जून को आयोजित करेगी “भारत भाग्य विधाता” स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज

 

 कौटिल्य एकेडमी इंदौर में 15 जून को आयोजित करेगी “भारत भाग्य विधाता” स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज

इंदौर : भारत के विकास और देश को सशक्त बनाने में सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कौटिल्य एकेडमी, इंदौर पिछले ढाई दशकों से इन योग्य अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
युवाओं को सिविल सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कौटिल्य एकेडमी, इंदौर 15 जून 2024 को “भारत भाग्य विधाता” नामक एक स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज का आयोजन करने जा रही है। यह टेस्ट सीरीज 12वीं और स्नातक स्तर के छात्रों के लिए खुली है, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है।
*कौटिल्य एकेडमी (Kautilya Academy ) के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धांत जोशी ने कहा * “शिक्षा एक ऐसा शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं। “भारत भाग्य विधाता” टेस्ट सीरीज उन सभी छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है जो बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज के लिए कुछ बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं और देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। यह भी देखा गया है कि काफी सारे प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। कौटिल्य एकेडमी सभी योग्य छात्रों को इस टेस्ट सीरीज में भाग लेने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।”
“भारत भाग्य विधाता” स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज जहां एक ओर प्रतिभाशाली और जरूरतमन्द छात्रों को मदद दे सकती है, वहीं आर्थिक रूप से सम्पन्न प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी शिक्षा के लिए आत्मनिर्भर होने का मौका देती है। इस टेस्ट में विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए प्रश्न पत्र होंगे, जो छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी में मदद करेंगे। स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2024 है।
कौटिल्य एकेडमी के साथ अनुभवी और कुशल शिक्षकों की टीम जुड़ी है जो पिछले ढाई दशकों से इन योग्य अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
श्री जोशी ने आगे बताया कि योग्यता के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को क्रमशः लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन, दस छात्रों को फीस में 100%, उसके बाद के 50 छात्रों को 25% और सभी प्रतिभागियों को फीस में 10% की छूट की पात्रता होगी।
इच्छुक छात्र कौटिल्य एकेडमी की वेबसाइट ttps://www.kautilyaacademy.com  या कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

×
Date : 11 June 2024 Posted By : EDITOR
Kautilya Academy Indore : कौटिल्य एकेडमी इंदौर में 15 जून को आयोजित करेगी “भारत भाग्य विधाता” स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज
News Image

 

 कौटिल्य एकेडमी इंदौर में 15 जून को आयोजित करेगी "भारत भाग्य विधाता" स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज

इंदौर : भारत के विकास और देश को सशक्त बनाने में सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कौटिल्य एकेडमी, इंदौर पिछले ढाई दशकों से इन योग्य अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
युवाओं को सिविल सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कौटिल्य एकेडमी, इंदौर 15 जून 2024 को "भारत भाग्य विधाता" नामक एक स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज का आयोजन करने जा रही है। यह टेस्ट सीरीज 12वीं और स्नातक स्तर के छात्रों के लिए खुली है, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है।
*कौटिल्य एकेडमी (Kautilya Academy ) के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धांत जोशी ने कहा * "शिक्षा एक ऐसा शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं। "भारत भाग्य विधाता" टेस्ट सीरीज उन सभी छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है जो बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज के लिए कुछ बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं और देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। यह भी देखा गया है कि काफी सारे प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। कौटिल्य एकेडमी सभी योग्य छात्रों को इस टेस्ट सीरीज में भाग लेने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।"
"भारत भाग्य विधाता" स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज जहां एक ओर प्रतिभाशाली और जरूरतमन्द छात्रों को मदद दे सकती है, वहीं आर्थिक रूप से सम्पन्न प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी शिक्षा के लिए आत्मनिर्भर होने का मौका देती है। इस टेस्ट में विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए प्रश्न पत्र होंगे, जो छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी में मदद करेंगे। स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2024 है।
कौटिल्य एकेडमी के साथ अनुभवी और कुशल शिक्षकों की टीम जुड़ी है जो पिछले ढाई दशकों से इन योग्य अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
श्री जोशी ने आगे बताया कि योग्यता के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को क्रमशः लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन, दस छात्रों को फीस में 100%, उसके बाद के 50 छात्रों को 25% और सभी प्रतिभागियों को फीस में 10% की छूट की पात्रता होगी।
इच्छुक छात्र कौटिल्य एकेडमी की वेबसाइट ttps://www.kautilyaacademy.com  या कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]