Kavita Kaushik left safely after being trapped in Joshimath landslide

जोशीमठ भूस्खलन में फंसने के बाद सुरक्षित रवाना हुई कविता कौशिक

 

जोशीमठ भूस्खलन में फंसने के बाद सुरक्षित रवाना हुई कविता कौशिक, मिलिट्री कैंप में गुजारने पड़े कई दिन

Mumbai:  उत्तराखंड में बीते दिनों भूस्खलन हुआ था, जिसमें FIR फेम एक्ट्रेस कविता कौशिक फंस गई थी लेकिन अब एक्ट्रेस सुरक्षित है। कविता बद्रीनाथ से जोशीमठ के रास्ते में फंसी थी, जहां उन्हें चार दिनों तक मिलिट्री कैंप में रहना पड़ा। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद वह काशीपुर की तरफ रवाना हुई। वहां उन्हें एक स्कूल समारोह में हिस्सा लेना है। कविता 30 जून को अपने पति रोनित बिस्वास, भाई और पालतू कुत्ते के साथ उत्तराखंड की सैर करने के लिए निकलीं थी। 5 जुलाई को उन्होंने बद्रीनाथ के दर्शन किए। भूस्खलन और खराब मौसम के कारण एक्ट्रेस आगे नहीं बढ़ पाई और उन्हें माना स्थित मिलिट्री कैंप में ठहरना पड़ा। करीब तीन दिनों तक वहां रहने के बाद वह जोशीमठ के लिए निकली लेकिन भूस्खलन के कारण रास्ते में फिर फंस गईं और करीब चार दिनों तक वहां के मिलिट्री कैंप में रुकीं। अब वह सुरक्षित निकल चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने सेना तथा पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सरपंच-उपसरपंचांची जुगलबंदी रंगणार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सरपंच-उपसरपंचांची जुगलबंदी रंगणार शशांक शेंडे आणि ओंकार भोजने आमने-सामने Mumbai: गावच्या राजकारणात सरपंच आणि उपसरपंच यांच्यातील नोक-झोक नेहमीच चर्चेचा विषय ठरते. आता ही रंगत प्रेक्षकांना पडद्यावर पहायला मिळणार आहे. मराठी चित्रपटसृष्टीतील अनुभवी अभिनेते शशांक शेंडे आणि आपल्या खास विनोदी अंदाजासाठी ओळखला जाणारा ओंकार भोजने हे दोघे सरपंच आणि उपसरपंचांच्या भूमिकेत […]