Kejriwal wanted to break my courage by putting me in jail

CM Delhi Arvind kejriwal : जेल में डालकर तोड़ना चाहते थे हौसला, मेरा हौसला सौ गुना बढ़ गया : CM केजरीवाल

 

जेल में डालकर तोड़ना चाहते थे हौसला, मेरा हौसला सौ गुना बढ़ गया : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम जमानत पर जेल से बाहर आ गए। जेल से बाहर आने पर केजरीवाल ने कहा, “यह साजिश पर सत्य की जीत है। जेल में डालकर ये लोग मेरा हौसला तोड़ना चाहते थे, लेकिन मेरा हौसला सौ गुना और बढ़ गया।”
केजरीवाल को रिसीव करने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली सरकार के मंत्री, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद समेत ‘आप’ के कई नेता तिहाड़ जेल के बाहर पहुंचे थे। केजरीवाल के स्वागत में तिहाड़ के बाहर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ नजर आई। दिल्ली में शुक्रवार शाम बारिश हो रही थी, बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे व आतिशबाजी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद भगवान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, मैं उन लाखों-करोड़ों लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरे लिए मन्नतें मांगी, दुआएं की, आशीर्वाद भेजे और प्रार्थनाएं की। मेरे लिए कई लोग मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे गए। मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं। इतनी बारिश में भी आप सभी इतनी बड़ी संख्या में आए हैं, इसके लिए मैं आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। मेरी जिंदगी का हर पल और मेरे खून का हर कतरा इस देश के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। इस दौरान कई मुसीबतें झेली हैं। हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया, क्योंकि मैं सच्चा और सही था। इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया। इन्हें लगा कि केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो उसके हौसले टूट जाएंगे, लेकिन आज मैं जेल से बाहर आया हूं और मेरे हौसले सौ गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। मेरी ताकत सौ गुना ज्यादा बढ़ गई है। इनकी जेल की मोटी-मोटी दीवारें और सलाखें केजरीवाल के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]