भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे केजरीवाल के विधायक अमानतुल्लाह खान - Update Now News

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे केजरीवाल के विधायक अमानतुल्लाह खान

 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेंन्य कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार के मामले में 4 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हलांकि, पुलिस ने कोर्ट से 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी, लेकिन चार दिनों के रिमांड की ही मंजूरी मिली। बताया जा रहा है कि पुलिस हिरासत में रहने के दौरान आप विधायक से कथित भ्रष्टाचार के मामलें में पूछताछ जाएगी। बता दें कि बीते गुरुवार को एसीबी ने अमानतुल्लाह खान को पूछताछ के लिए तलब किया गया था, जिसके बाद अगले दिन यानी की शुक्रवार को एसीबी ने आप विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की थी। एसीबी ने अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली खान और कौसर इमाम सिद्दिकी के यहां भी छापेमारी की थी।
अमानतुल्लाह खान के यहां छापेमारी के दौरान एसीबी ने दो विदेशी असलहा और लाखों रूपए के कैश बरामद किए थे, जिसके बार इमाम सिद्दिकी ने कहा कि ये पैसे उसे अमामतुल्लाह खान ने दिए थे और यह भी कहा था कि आगामी दिनों में उसे इसके उपयोग के बारे में बताया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही एसीबी ने आप विधायक के खिलाफ कड़ा एक्शन ले लिया। बता दें कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्य़क्ष रहने के भ्रष्टाचार किया था। आप विधायक के खिलाफ साल 2020 में शिकायत दर्ज की गई थी। इससे पहले भी एक बार आप विधायक को पूछताछ के लिए तबल किया गया था। उधर, एसीबी की कार्रवाई से भड़के आप विधायक ने कहा कि कोई भी मेरे खिलाफ एसीबी या किसी भी जांच एजेंसी को शिकायत कर जाता है और मुझे पूछताछ के लिए बुला लिया जाता है। यह सब कुछ सिर्फ मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। इन आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]