Kia India showcases the new EV6, an inspiring world of innovation

किआ इंडिया ने नई EV6, नवाचारों की प्रेरक दुनिया का किया प्रदर्शन

किआ इंडिया ने नई EV6, नवाचारों की प्रेरक दुनिया का किया प्रदर्शन

नई दिल्ली : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में किआ इंडिया ने अपनी नई EV6 का अनावरण किया। कंपनी ने घोषणा की है कि इस इलेक्ट्रिक वाहन की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। यह वाहन किआ की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा का एक और महत्वपूर्ण कदम है। नई किआ EV6 सुरक्षा के नए मानक स्थापित करती है। यह वाहन कंपनी के ADAS 2.0 पैकेज से लैस है, जिसमें 27 उन्नत सुरक्षा और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं। पिछले मॉडल की तुलना में इसमें 5 नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जो इसे और भी बेहतर बनाती हैं। नई किआ EV6 में ये उन्नत सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं: इनमें फ्रंट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट शहर, पैदल यात्री, साइकिल चालक और जंक्शन टर्निंग के लिए; फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस जंक्शन क्रॉसिंग और लेन चेंज असिस्ट के साथ, लेन फॉलो असिस्ट वाहन को लेन में बनाए रखने के लिए, इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट: टक्कर से बचने के लिए शामिल हैं। ये सभी फीचर्स कंपनी के प्रमुख मॉडल EV9 से प्रेरित हैं और टक्कर सुरक्षा, संरचनात्मक मजबूती, और यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाते हैं। किआ की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में तकनीक और नवाचार के नए मानक स्थापित कर रही है। इस वाहन ने प्रतिष्ठित WCOTY 2024 (वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर) का खिताब जीतने के साथ ही अपनी जगह और मजबूत कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Upcoming IPOs: IPO मार्केट में इन 6 कंपनियों की एंट्री कराएगी मुनाफा!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Upcoming IPOs: IPO मार्केट में इन 6 कंपनियों की एंट्री कराएगी मुनाफा! Mumbai: अगर आप IPO में पैसा लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आने वाला हफ्ता थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार कोई नया IPO सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं खुल रहा है, यानी निवेशकों को नई एंट्री […]