discharged from Kolkata hospital after treatment cm mamata

Kolkata : CM ममता बनर्जी सिर में लगी चोट, discharged from Kolkata hospital after treatment

 

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के माथे पर बृहस्पतिवार शाम गंभीर चोट लग गई। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यह जानकारी दी। टीएमसी प्रमुख बनर्जी (69) को एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें कुछ टांके लगाए गए और चिकित्सा जांच की गई। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बनर्जी को घर ले जाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुरुवार को सिर में गंभीर चोटें लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी सत्तारूढ़ भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने दी। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ममता बनर्जी के जल्द स्व्स्थ होने की कामना की है। बता दें कि टीएमसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में तस्वीर जारी की जिसमें दिखाया गया कि बनर्जी अस्पताल बिस्तर पर लेटी हुई हैं और उनके सिर से खून बह रहा है। टीएमसी ने बनर्जी की तस्वीर के साथ संक्षिप्त बयान में कहा कि हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी को गंभीर चोट आई है।
जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी के परिवार ने कहा कि वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने घर पहुंची थीं। घर में वह गिर गईं। टीएमसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी को गंभीर चोट लगी है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।” पार्टी ने बनर्जी के माथे से खून बहने की तस्वीरों को भी पोस्ट किया है।
टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। ममता के भाई कार्तिक बनर्जी ने एक बांग्ला समाचार चैनल को बताया, ‘‘वह घर के अंदर गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनके माथे से खून बह रहा था और टांके लगाने पड़े।” बनर्जी को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। कई प्रमुख हस्तियों ने ममता बनर्जी के जख्मी होने पर दुख व्यक्त किया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

×
Date : 15 March 2024 Posted By : EDITOR
Kolkata : CM ममता बनर्जी सिर में लगी चोट, discharged from Kolkata hospital after treatment
News Image

 

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के माथे पर बृहस्पतिवार शाम गंभीर चोट लग गई। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यह जानकारी दी। टीएमसी प्रमुख बनर्जी (69) को एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें कुछ टांके लगाए गए और चिकित्सा जांच की गई। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बनर्जी को घर ले जाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।''
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुरुवार को सिर में गंभीर चोटें लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी सत्तारूढ़ भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने दी। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ममता बनर्जी के जल्द स्व्स्थ होने की कामना की है। बता दें कि टीएमसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में तस्वीर जारी की जिसमें दिखाया गया कि बनर्जी अस्पताल बिस्तर पर लेटी हुई हैं और उनके सिर से खून बह रहा है। टीएमसी ने बनर्जी की तस्वीर के साथ संक्षिप्त बयान में कहा कि हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी को गंभीर चोट आई है।
जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी के परिवार ने कहा कि वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने घर पहुंची थीं। घर में वह गिर गईं। टीएमसी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी को गंभीर चोट लगी है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।'' पार्टी ने बनर्जी के माथे से खून बहने की तस्वीरों को भी पोस्ट किया है।
टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। ममता के भाई कार्तिक बनर्जी ने एक बांग्ला समाचार चैनल को बताया, ‘‘वह घर के अंदर गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनके माथे से खून बह रहा था और टांके लगाने पड़े।'' बनर्जी को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। कई प्रमुख हस्तियों ने ममता बनर्जी के जख्मी होने पर दुख व्यक्त किया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]