Kotak Securities and NISM Kona Kona Education

कोटक सिक्योरिटीज और एनआईएसएम – “कोना कोना शिक्षा” 68000 युवा भारतीयों तक

 

कोटक सिक्योरिटीज और एनआईएसएम अपने प्रमुख वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम “कोना कोना शिक्षा” के माध्यम से वित्त वर्ष 24 के दौरान 68000 युवा भारतीयों तक पहुंचे

शुरुआत से अब तक 211955 छात्रों को शिक्षा प्रदान की गई

मुंबई : कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड (केएसएल -KSL) ने घोषणा की है कि उसने वित्त वर्ष 2024 के दौरान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) के सहयोग से अपनी “कोना कोना शिक्षा” पहल के जरिए 68000 से अधिक युवा भारतीयों को वित्तीय साक्षरता प्रदान की है। “कोना कोना शिक्षा” देश के युवा नागरिकों को वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए जुलाई 2021 में शुरू की गई एक सीएसआर पहल है। अपनी स्थापना के बाद से, एनआईएसएम ने 480 शहरों के 1700 से अधिक कॉलेजों में 2626 कार्यक्रम आयोजित किए हैं और 303 विशेषज्ञों को पैनल में शामिल कर 211955 छात्रों तक पहुंच बनाई है।
एनआईएसएम – केएसएल का सीएसआर नॉलेज पार्टनर और प्रोजेक्ट मैनेजर – पैनल में शामिल व्यक्तियों के माध्यम से “कोना कोना शिक्षा” प्रदान करता है, जो पूरे भारत में कॉलेज के छात्रों को और ऑनलाइन टीचिंग मॉड्यूल के माध्यम से युवा भारतीयों को प्रशिक्षित करते हैं। प्रत्येक छात्र को 10 घंटे के कठोर ट्रेनिंग मॉड्यूल से गुजरना पड़ता है, जो एनआईएसएम द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन (एसेसमेंट) और सर्टिफिकेशन के साथ समाप्त होता है
“कोना कोना शिक्षा” छात्रों को पर्सनल फाइनेंस, सिक्योरिटी मार्केट में निवेश के फंडामेंट‍ल, निवेश के सिद्धांतों और प्रथाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। केएसएल के सीएसआर प्रोजेक्ट का उद्देश्य वित्तीय रूप से जानकार और कुशल युवाओं को तैयार करना और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री (वित्तीय सेवा उद्योग) में करियर के अवसर खोलना है।
एनआईएसएम के डायरेक्टर अश्वनी भाटिया ने कहा कि युवा नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता पर इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए कोटक सिक्योरिटीज के साथ जुड़कर एनआईएसएम खुश है। इस कार्यक्रम ने कई युवा पेशेवरों को निवेश और सिक्योरिटी मार्केट की मूल बातें, इसके संस्थागत ढांचे (इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क) और इसके मध्यस्थों और बड़े पैमाने पर वित्तीय सेवाओं से संबंधित विषयों को समझने में मदद की है। पूरे भारत में इस तरह के कार्यक्रमों के लिए भारी डिमांड है और हमें यकीन है कि यह पहल इस वित्त वर्ष में अधिक शहरों और छात्रों तक पहुंच जाएगी। कोटक सिक्योरिटीज के चेयरमैन नारायण एसए ने कहा कि “कोना कोना शिक्षा” की सफलता संख्या में है। हर साल हम अधिक युवा भारतीयों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रहे हैं, जिससे वे फाइनेंस-सेवी बन सकें। एनआईएसएम के सहयोग से हमने जो यात्रा शुरू की थी, उसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है और यह हमें पूरे भारत में कार्यक्रम का विस्तार करने के लिए प्रेरित करती रही है। प्रतिभागियों की ओर से मिलने वाली प्रतिक्रिया अब तक सकारात्मक और उत्साह बढ़ाने वाली रही है। “कोना कोना शिक्षा” के अलावा, कोटक सिक्योरिटीज कोटक एजुकेशन फाउंडेशन (केईएफ) के साथ साझेदारी में शिक्षा और आजीविका पर अपने सीएसआर प्रोजेक्ट को लागू करता है।

×
Date : 04 April 2024 Posted By : EDITOR
कोटक सिक्योरिटीज और एनआईएसएम – “कोना कोना शिक्षा” 68000 युवा भारतीयों तक
News Image

 

कोटक सिक्योरिटीज और एनआईएसएम अपने प्रमुख वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम "कोना कोना शिक्षा" के माध्यम से वित्त वर्ष 24 के दौरान 68000 युवा भारतीयों तक पहुंचे

शुरुआत से अब तक 211955 छात्रों को शिक्षा प्रदान की गई

मुंबई : कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड (केएसएल -KSL) ने घोषणा की है कि उसने वित्त वर्ष 2024 के दौरान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) के सहयोग से अपनी "कोना कोना शिक्षा" पहल के जरिए 68000 से अधिक युवा भारतीयों को वित्तीय साक्षरता प्रदान की है। "कोना कोना शिक्षा" देश के युवा नागरिकों को वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए जुलाई 2021 में शुरू की गई एक सीएसआर पहल है। अपनी स्थापना के बाद से, एनआईएसएम ने 480 शहरों के 1700 से अधिक कॉलेजों में 2626 कार्यक्रम आयोजित किए हैं और 303 विशेषज्ञों को पैनल में शामिल कर 211955 छात्रों तक पहुंच बनाई है।
एनआईएसएम - केएसएल का सीएसआर नॉलेज पार्टनर और प्रोजेक्ट मैनेजर - पैनल में शामिल व्यक्तियों के माध्यम से "कोना कोना शिक्षा" प्रदान करता है, जो पूरे भारत में कॉलेज के छात्रों को और ऑनलाइन टीचिंग मॉड्यूल के माध्यम से युवा भारतीयों को प्रशिक्षित करते हैं। प्रत्येक छात्र को 10 घंटे के कठोर ट्रेनिंग मॉड्यूल से गुजरना पड़ता है, जो एनआईएसएम द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन (एसेसमेंट) और सर्टिफिकेशन के साथ समाप्त होता है
"कोना कोना शिक्षा" छात्रों को पर्सनल फाइनेंस, सिक्योरिटी मार्केट में निवेश के फंडामेंट‍ल, निवेश के सिद्धांतों और प्रथाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। केएसएल के सीएसआर प्रोजेक्ट का उद्देश्य वित्तीय रूप से जानकार और कुशल युवाओं को तैयार करना और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री (वित्तीय सेवा उद्योग) में करियर के अवसर खोलना है।
एनआईएसएम के डायरेक्टर अश्वनी भाटिया ने कहा कि युवा नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता पर इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए कोटक सिक्योरिटीज के साथ जुड़कर एनआईएसएम खुश है। इस कार्यक्रम ने कई युवा पेशेवरों को निवेश और सिक्योरिटी मार्केट की मूल बातें, इसके संस्थागत ढांचे (इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क) और इसके मध्यस्थों और बड़े पैमाने पर वित्तीय सेवाओं से संबंधित विषयों को समझने में मदद की है। पूरे भारत में इस तरह के कार्यक्रमों के लिए भारी डिमांड है और हमें यकीन है कि यह पहल इस वित्त वर्ष में अधिक शहरों और छात्रों तक पहुंच जाएगी। कोटक सिक्योरिटीज के चेयरमैन नारायण एसए ने कहा कि "कोना कोना शिक्षा" की सफलता संख्या में है। हर साल हम अधिक युवा भारतीयों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रहे हैं, जिससे वे फाइनेंस-सेवी बन सकें। एनआईएसएम के सहयोग से हमने जो यात्रा शुरू की थी, उसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है और यह हमें पूरे भारत में कार्यक्रम का विस्तार करने के लिए प्रेरित करती रही है। प्रतिभागियों की ओर से मिलने वाली प्रतिक्रिया अब तक सकारात्मक और उत्साह बढ़ाने वाली रही है। "कोना कोना शिक्षा" के अलावा, कोटक सिक्योरिटीज कोटक एजुकेशन फाउंडेशन (केईएफ) के साथ साझेदारी में शिक्षा और आजीविका पर अपने सीएसआर प्रोजेक्ट को लागू करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सीएनएच ने भारत में पराली प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की पहल तेज की

📰 Generate e-Paper Clip सीएनएच ने भारत में पराली प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की पहल तेज की Mumbai: सीएनएच की पराली प्रबंधन से जुड़ी सीएसआर पहल ने एक दशक पूरा किया। पंजाब के कल्लर माजरी गांव से शुरू हुई यह पहल अब राष्ट्रीय कार्यक्रम बन चुकी है। पंजाब और हरियाणा के किसानों […]

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]