Late Atal Ji made an unmatched contribution to publicCM Dr. Yadav

अटल जी ने लोक कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अटल जी ने लोक कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया : CM  डॉ. मोहन यादव

प्रख्यात कवि श्री बलवीर सिंह करुण व डॉ. कीर्ति काले को अटल सम्मान से किया विभूषित

मुख्यमंत्री ने अटल जी की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन “हमारे अटल प्यारे अटल” का किया शुभारंभ

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर की ऐतिहासिक धरती पर 20वी शताब्दी में अटल जी के रूप में जन्मे विराट व्यक्तित्व ने लोक कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया। साथ ही लोकतंत्र को नई दिशा दी। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गाँव-गाँव में विकास का कारवां पहुँच रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अटल जी की पावन स्मृति में ग्वालियर में आयोजित हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “हमारे अटल प्यारे अटल” का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रख्यात कवि श्री बलवीर सिंह करुण अलवर को वर्ष 2024 एवं प्रख्यात कवियत्री डॉ. कीर्ति काले को वर्ष 2025 के “कवि अटल सम्मान” से विभूषित किया। अटल सम्मान के रूप में दोनों विभूतियों को एक – एक लाख रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल-श्रीफल सौंपकर सम्मानित किया गया।
बुधवार 24 दिसम्बर की सांध्य बेला में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित हुए इस आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रमुख सचिव उद्योग श्री राघवेन्द्र सिंह, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतरत्न अटलजी का स्मरण करते हुए कहा कि वे राजनीति के अजातशस्त्रु थे। उनमें विचारों की दृढ़ता भी अद्वितीय थी। अटल जी ने अपने दृढ़ संकल्प के फलस्वरूप ही पोखरण परमाणु विस्फोट कर सारी दुनिया को अचंभित कर भारत का मान बढ़ाया था। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को सही मायने में अपनाया था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। प्रदेश सरकार ने अटल जी के आदरांजलि स्वरूप उद्योग एवं रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ गाँवों के समग्र विकास का बीड़ा उठाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ग्वालियर में आयोजित होने जा रही एमपी ग्रोथ समिट में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों के भूमिपूजन व लोकार्पण होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी की भावनाओं के अनुरूप प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। वर्तमान में 54 लाख हैक्टेयर रकबे में सिंचाई हो रही है, जिसे हम बढ़ाकर 100 लाख हैक्टेयर तक ले जायेंगे। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि “हर हाथ को काम व हर हाथ को पानी” मिले।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अटल जी की प्रसिद्ध कवितायें “हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा” एवं “कदम मिलाकर चलना होगा” का पाठ कर अपने उदबोधन को विराम दिया। आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित अन्य अतिथियों ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]