Laughter is the best medicine of all and it is charge PM Modi

सभी औषधियों में हंसना श्रेष्ठ औषधि, यह बिना मूल्य के उपलब्ध होती है: PM मोदी

सभी औषधियों में हंसना श्रेष्ठ औषधि, यह बिना मूल्य के उपलब्ध होती है: PM मोदी

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राचीन ज्ञान पर आधारित एक प्रेरणादायक संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने हंसने को सबसे अच्छी दवा बताया। पीएम मोदी ने बुधवार को एक्स पर सुभाषित शेयर करते हुए लिखा- औषधेष्वपि सर्वेषु हास्यं श्रेष्ठं वदन्ति ह। स्वाधीनं सुलभं चैवारोग्यानन्दविवर्धनम्।। इस सुभाषित का संदेश है, कहा गया है कि सभी औषधियों में निश्चय ही हंसना श्रेष्ठ औषधि है, क्योंकि यह आसानी से बिना मूल्य के उपलब्ध हो जाती है व स्वास्थ्य और आनंद की वृद्धि करती है। अतः मुस्कुराते रहें। 53 सेकेंड के वीडियो में इस संस्कृत सुभाषित का हिंदी और अंग्रेजी में अर्थ बताया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने दिसंबर 2025 से भारतीय परंपरा के कालजयी ज्ञान को आधुनिक नीति और जन-संवाद से जोड़ने के लिए समय-समय पर संस्कृत सुभाषित शेयर करना शुरू किया है। वे अक्सर अपने भाषणों, मन की बात और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संस्कृत सुभाषित शेयर करते हैं। संस्कृत सुभाषितों को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करके पीएम मोदी समकालीन शासन को भारत की सभ्यतागत ज्ञान से सचेत रूप से जोड़ रहे हैं और प्राचीन श्लोकों का उपयोग विकास, स्थिरता, लैंगिक न्याय, नैतिक नेतृत्व और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व जैसी आधुनिक प्राथमिकताओं को समझाने के लिए कर रहे हैं।
बता दें पीएम मोदी ने 8 दिसंबर को भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन में संस्कृत की स्थायी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इसके साथ ही दूरदर्शन के सुप्रभातम कार्यक्रम में इसके दैनिक प्रसारण का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि रोज सुबह इस कार्यक्रम में संस्कृत सुभाषित प्रस्तुत की जाती है, जो मूल्यों और संस्कृति को एक साथ पिरोती है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दूरदर्शनस्य सुप्रभातम् कार्यक्रमे प्रतिदिनं संस्कृतस्य एकं सुभाषितम् अपि भवति। एतस्मिन् संस्कारतः संस्कृतिपर्यन्तम् अन्यान्य-विषयाणां समावेशः क्रियते। एतद् अस्ति अद्यतनं सुभाषितम्।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश, अब पर्यटन और रोज़गार का नया ग्रोथ इंजन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश, अब पर्यटन और रोज़गार का नया ग्रोथ इंजन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में 900 करोड़ की लागत से बन रहे हैं धार्मिक और सांस्कृतिक लोक भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी,विरासत भी’ के कालजयी मंत्र को ध्येय वाक्य मानकर मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए […]

MP: सरलता और संस्कार की मिसाल बने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: सरलता और संस्कार की मिसाल बने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के दौरे के दौरान अपनी सादगी और भारतीय संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। बाबा रामदेव के साथ यज्ञ में हिस्सा लेते समय, उन्होंने सम्मानवश अपना आसन […]