Leander Paes Meets Nitin Nabin; May Join the BJP

लिएंडर पेस ने की नितिन नबीन से मुलाकात, थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

लिएंडर पेस ने की नितिन नबीन से मुलाकात, थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

-2021 में गोवा में पेस ने ज्वाइन की थी टीएमसी, पार्टी ने दी थी कोई बड़ी जिम्मेदारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में बीजेपी को जल्द ही टेनिस खिलाड़ी का साथ मिल सकता है। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। खबर है कि पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की है। खास बात है कि पेस राज्य में टीएमसी में करीब 5 साल पहले शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार शाम पेस और नबीन के बीच कोलकाता में बैठक हुई। उस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि चर्चाएं चल रहीं हैं पेस जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में गोवा में पेस ने टीएमसी ज्वाइन की थी। तब सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें अपना छोटा भाई बताया था। हालांकि, टीएमसी ने उस दौरान उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी और वह गोवा प्रदेश समिति के भी सदस्य नहीं बने थे। जनवरी 2022 में इस समिति की घोषणा हुई थी, जिसमें 69 सदस्य थे। मंगलवार को टीएमसी के नेता और पूर्व विधायक अर्घ्य रॉय प्रधान बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं जीसीपीए यानी ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन गुट से जुड़े और ग्रेटर कूच बिहार आंदोलन के अगुआ में से एक राजबंशी नेता बंशीबदन बर्मन भी यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में बीजेपीप में शामिल हो गए। इस दौरान बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्ट के मुताबिक नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई से कहा कि वह राज्य के हर बूथ के लिए सूक्ष्म स्तरीय योजना के साथ जनता से संपर्क करे। सूत्रों के मुताबिक नबीन ने कोलकाता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करते हुए, उनसे चुनाव अभियान को तेज करने और उन निर्वाचन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा, जहां बीजेपी 2021 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ गई थी।
बता दें बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वे पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। ये चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होना हैं और इनके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश 11.6 प्रतिशत विकास दर से कर रहा प्रगति जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हमारे पास पर्याप्त धनराशि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा, जनता पसंद कर रही है सरकार के काम अब तक […]

Indore: इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा T-20 मैच, भारत vs वेस्ट इंडीज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Indore : इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा T-20 मैच, भारत vs वेस्ट इंडीज इंदौर : इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने गुरुवार को आगामी 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए आधिकारिक कार्यक्रम […]