Loan taken to pay electricity bill in Pakistan

पाकिस्तान में बिजली बिल चुकाने के लिए लिया कर्ज

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान महंगाई और हाई-टैक्स से जूझ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के लोग महंगाई से बहुत ज्यादा परेशान हैं। इसी बीच पंजाब प्रांत में एक महिला ने 10,000 रुपये (पीकेआर) का बिल चुकाने के बावजूद अपने घर में बिजली बहाल नहीं होने पर आत्महत्या कर ली। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी ने बिजली का बिल चुकाने के लिए घरेलू सामान बेचा था और कर्ज लिया था। लेकिन, मुल्तान इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (एमईपीसीओ) ने भुगतान न करने के कारण काटी गई बिजली को बहाल नहीं किया था। उन्होंने आगे बताया कि बिल चुकाने के बाद उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं थे। पीड़िता चार बच्चों की मां थी। वह परेशान थी कि उसके बच्चों के पास खाने के लिए कुछ नहीं था। महिला के पति ने बताया कि जब वह काम पर गया हुआ था तो उसकी पत्नी ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। यह दुखद घटना बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ देश भर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आई है। यहां तक कि आम नागरिक अपनी नाराजगी जताने के लिए आगजनी तक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा तेल कंपनियों ने किया नया नियम लागू, आम जनता पर भी पड़ेगा असर! नई दिल्‍ली । ईरान और इजराइल के युद्ध एलपीजी सप्‍लाई पर संकट के बाद अब धीरे-धीरे पेट्रोल पंपों की ओर भी बढ़ रहा है। देश […]

युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में 12वीं की परीक्षाएं रद्द, सीबीएसई का बड़ा फैसला

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में 12वीं की परीक्षाएं रद्द, सीबीएसई का बड़ा फैसला -बहरीन, कतर, यूएई समेत कई देशों में परीक्षा की गई रद्द नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर अब शिक्षा क्षेत्र पर भी पड़ने लगा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ […]