Lok Sabha Election 2024 fourth phase voting 62.73 percent

Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण का मतदान खत्म, छह बजे तक 62.73 प्रतिशत हुई वोटिंग

नई दिल्ली : देश में सोमवार को चौथे चरण का मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 1717 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, चौथे चरण में 62.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चरण में अखिलेश यादव, साक्षी महाराज, गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में 68.12 प्रतिशत, बिहार में 55.78 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 36.58 प्रतिशत, झारखंड में 63.37 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 68.44 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 52.63 प्रतिशत, उड़ीसा में 63.85 प्रतिशत, तेलंगाना में 61.23 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 57.63 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 75.91 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस दौर में 8.73 करोड़ महिलाओं सहित 17.70 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीट, आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण तक 543 में से 379 सीटों पर मतदान हो चुका है। लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में मतदान प्रतिशत क्रमशः 66.14 प्रतिशत, 66.71 प्रतिशत और 65.68 प्रतिशत रहा था। देश में अगले तीन चरणों के लिए मतदान 20 मई, 25 मई और एक जून को होगा। मतगणना चार जून को होगी।

×
Date : 14 May 2024 Posted By : EDITOR
Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण का मतदान खत्म, छह बजे तक 62.73 प्रतिशत हुई वोटिंग
News Image

नई दिल्ली : देश में सोमवार को चौथे चरण का मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 1717 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, चौथे चरण में 62.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चरण में अखिलेश यादव, साक्षी महाराज, गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में 68.12 प्रतिशत, बिहार में 55.78 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 36.58 प्रतिशत, झारखंड में 63.37 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 68.44 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 52.63 प्रतिशत, उड़ीसा में 63.85 प्रतिशत, तेलंगाना में 61.23 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 57.63 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 75.91 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस दौर में 8.73 करोड़ महिलाओं सहित 17.70 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीट, आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण तक 543 में से 379 सीटों पर मतदान हो चुका है। लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में मतदान प्रतिशत क्रमशः 66.14 प्रतिशत, 66.71 प्रतिशत और 65.68 प्रतिशत रहा था। देश में अगले तीन चरणों के लिए मतदान 20 मई, 25 मई और एक जून को होगा। मतगणना चार जून को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]