Made a record by donating blood more than 130 times

130 से भी अधिक बार रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड

130 से भी अधिक बार रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड

डॉ.अभिजीत तायड़े ने पिछले 28 वर्षों से 130 से भी अधिक बार रक्तदान कर मिसाल की कायम

इंदौर। विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को मनाया जाता है। इस दिन पर ब्लड डोनर आॅफ इंदौर के नाम से मशहूर डॉ.अभिजीत तायड़े ने समाज के सामने 130 बार से भी अधिक बार रक्तदान कर मिसाल की कायम है।
इंदौर गौरव अवार्ड एवं अन्य कई अवार्डों से सम्मानित 46 वर्षीय डॉ.अभिजीत तायड़े पिछले 28 वर्षों से लगातार रक्तदान कर रहे है। उनका का मानना है कि हर किसी को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि जीवन में इससे बड़ा महादान कुछ नहीं है। अमलतास एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में डायरेक्टर  के पद पर पदस्थ डॉ.अभिजीत तायड़े ने अभी तक अपने जीवन काल में 130 से भी अधिक बार रक्तदान कर एक मिसाल कायम की है।
विज्ञानं नगर, इंदौर निवासी  डॉ.अभिजीत तायड़े ने बहुत कम उम्र में ही लक्ष्य बना लिया था की वे हर जरुरतमंद को रक्तदान करेंगे। ओ-पॉजिटिव रक्त समूह वाले  डॉ.अभिजीत तायड़े हर समय रक्तदान के लिए तैयार रहते है। रक्तदान करने वाले दानदाताओं के प्रयासों ने ना जाने कितने लोगों की जान बचाई है और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई है।ऐसे लोग निस्संदेह समाज के हीरो होते हैं। जिनकी प्रेरणा से और लोग भी आगे आकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित होते हैं।
डॉ.अभिजीत तायड़े ने बताया कि हम केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहते है, बल्कि दूसरों की मदद के लिए अपना रक्तदान समूह डोनेट ब्लड, सेव लाइफ” भी बना हुआ है। जिसमे हर जरुरतमंद को कभी भी, कही भी रक्त की जरुरत होती है तो समूह में से कोई भी सदस्य रक्तदान करने के लिए पहुँच जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए जेनेटिक काउंसलिंग और व्यापक जन-जागरूकता सबसे […]

उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम से स्टैंडर्ड टाइम तक ले जाना इस विमर्श का उद्देश्य: केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान सम्राट विक्रमादित्य ‘द हेरिटेज इकाई की विस्तार परियोजना का हुआ भूमि-पूजन, धार्मिक […]