Balanced Development and Heritage Conservation cm Dr. Yadav

मध्यप्रदेश में विरासत के संरक्षण के साथ विकास की दिशा में हो रहा निरंतर कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में विरासत के संरक्षण के साथ विकास की दिशा में हो रहा निरंतर कार्य : CM  डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दैनिक स्वदेश ज्योति के “विकसित मध्यप्रदेश@2047 विरासत भी विकास भी” कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विरासत के संरक्षण के साथ विकास की बात की है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन के भारत प्रवास में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उन्हें रूसी भाषा में प्रकाशित गीता की प्रति भेंट की। यह एक उदाहरण है जो विरासत से विकास की अवधारणा को स्पष्ट करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दैनिक स्वदेश ज्योति के “विकसित मध्यप्रदेश@2047 विरासत भी विकास भी” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद दो दशक में मध्यप्रदेश में विकास के क्षेत्र में काफी कार्य हुआ है। जहां सिंचाई क्षमता मात्र 7 लाख 50 हजार हेक्टेयर थी, जो अब 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है। अब यह सिंचाई क्षमता 100 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। गत 2 वर्ष में ही 9 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ है। साथ ही बीते डेढ़ दो वर्ष में अनेक नए मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या जो कभी सिर्फ 5 होती थी, अब बढ़ते- बढ़ते 39 तक हो चुकी है। प्रदेश में पीपीपी मॉडल को अपनाकर नए चिकित्सा महाविद्यालय खुल रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी प्रधानमंत्री श्री मोदी की विरासत से विकास की कल्पना को साकार किया जा रहा है। जहां अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्करा रहे हैं वही चित्रकूट धाम में विकास की पहल हुई है। ओरछा में रामराजा सरकार आध्यात्मिक क्षेत्र का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में इंदौर और भोपाल दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकसित होंगे जहां अधोसंरचना विकास के कार्य हो रहे हैं। मेट्रो ट्रेन का शुभ आगमन हुआ है। मध्यप्रदेश में विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। लगभग 8 लाख करोड़ रुपए के कार्य प्रारंभ करने की पहल हुई और 6 लाख लोगों को रोजगार का लाभ देने की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दैनिक स्वदेश ज्योति द्वारा स्वच्छ पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रेष्ठ परंपराओं के निर्माण की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी सहित श्री अक्षत शर्मा और श्री चंद्र लालचंदानी उपस्थित थे। प्रारंभ में दैनिक स्वदेश ज्योति की ओर से प्रधान सम्पादक श्री राजेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दैनिक स्वदेश ज्योति द्वारा प्रकाशित विशेषांक “विरासत भी-विकास भी” का विमोचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]

राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत फ्रांस के बाद स्लोवाकिया पहुंचे प्रधानमंत्री ब्रातिस्लावा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का अपना सफल दौरा पूरा करने के बाद अब स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय प्रधानमंत्री का बेहद भव्य और शानदार स्वागत […]