mp Ayurveda College and Excellence College will start in Mandla

MP: मंडला में आयुर्वेद कॉलेज और एक्सीलेंस कॉलेज शुरू होंगे – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंडला में आयुर्वेद कॉलेज और एक्सीलेंस कॉलेज शुरू होंगे – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक से किये 1576 करोड़ रूपये अंतरित
134 करोड़ रूपयों के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ
वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण
जनजातीय बहुल मंडला को मिली सौगातें

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंडला अंचल के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनजातीय बहुल मंडला में आय़ुर्वेद महाविद्यालय प्रारंभ किया जाएगा। एलोपैथी चिकित्सा पद्धति वाले मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिले को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का भी लाभ मिले। कोविड के समय आयुर्वेद का महत्व देखने को मिला था, तब आयुर्वेद के काढ़े ने नागरिकों को महामारी से बचाने का काम किया था। जल्द ही मंडला में एक्सीलेंस कॉलेज भी प्रारंभ किया जाएगा। इसकी शीघ्र शुरूआत होगी और आगामी सत्र से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंडला के रानी दुर्गावती महाविद्यालय परिसर में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को कुल 1576 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि का अंतरण कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे 56 लाख 61 हजार हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपये की राशि का भी सिंगल क्लिक से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 134 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 12 पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को भी प्रतीक स्वरूप लाभान्वित किया।
जनजातीय बहुल मंडला जिले को कई सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह भूमि वीरांगनाओं की भूमि है। रानी दुर्गावती ने अपने बलिदान से भारत का मान और सम्मान बढ़ाया। इसी तरह राष्ट्र के लिए जीवन का यहां रानी अवंती बाई ने भी बलिदान किया। नई शिक्षा नीति के माध्यम से ऐसी वीरांगनाओं के बलिदान से स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों को अवगत करवाने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगनाओं के पराक्रम की जानकारी नई पीढ़ी के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। आज रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण यहां हुआ है। इसके पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अक्टूबर 2023 को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर उनके जीवन के विविध पहलुओं से परिचित करवाने वाले विशेष स्मारक के लिए जबलपुर में भूमिपूजन किया था। अब जन-जन को यह स्मारक रानी दुर्गावती के बलिदान के महत्व की जानकारी देने का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा। इसकी लागत 100 करोड़ रूपए है।
जनजातीय बहुल क्षेत्र को प्राथमिकता देने जबलपुर केबिनेट में हुए निर्णय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में श्रीअन्न का उत्पादन होता है। इसके उत्पादकों को लाभान्वित करने के लिए राज्य शासन ने किसानों को 10 रूपए प्रति किलो (एक हजार रूपए प्रति क्विंटल) अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया। कोदो-कुटकी के उत्पादन को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जनजातीय बहुल क्षेत्र को प्राथमिकता देने और रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं के सम्मान में जबलपुर में मंत्री-परिषद की बैठक में निर्णय लिये गये।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जनजातीय विकास के लिए है संकल्पबद्ध
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उन्होंने जन-धन योजना जैसी अभिनव योजना और अन्य कई उपयोगी योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी रविवार 11 फरवरी को मध्यप्रदेश के झाबुआ में जनजातीय वर्ग के भाई-बहनों से रू-ब-रू होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी जनजातीय विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समय था जब नर्मदा जल के समुचित उपयोग की कोई योजना नहीं थी। गत दो दशक में मध्यप्रदेश और गुजरात द्वारा पेयजल, सिंचाई के लिए नर्मदा जल के सही उपयोग ने नागरिकों की जिन्दगी बदलने का कार्य किया है।
भारतीय संस्कृति का महत्व प्रतिपादित करते हैं पर्व, शासन भी करेगा आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन ने भारतीय संस्कृति का महत्व प्रतिपादित करने वाले पर्वों-त्यौहारों के आयोजन पर जोर दिया है। इस क्रम में गत माह मकर संक्रांति पर्व पर विशेष सप्ताह मनाया गया था। इस सप्ताह में कई प्राचीन खेल आयोजित हुए, जिनमें कबड्डी खो-खो, दौड़, पतंगबाजी आदि शामिल हैं। प्रत्येक पर्व से रिश्ता होना चाहिए। हमारे त्यौहारों को मनाने में आम-जन के साथ शासन की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है।
लाड़ली बहनों का दिन है आज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज लाड़ली बहनों का दिन है। प्रतिमाह प्राप्त हो रही सहायता राशि से बहनों की गृहस्थी को आसान बनाया गया है। शासन सबकी बेहतरी के लिए है। आज जहाँ लाड़ली बहनों को राशि प्राप्त हुई है, वहीं कई तरह की पेंशन के हितग्राहियों को भी लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में बहनों को 450 रूपए प्रति हितग्राही गैस सिलेंडर की राशि दी गई है। बहनों को कुल 118 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है।
रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडला में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पूर्व मंडला अंचल की जनजातीय वर्ग की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनजातीय चित्रकला की तस्वीरें भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कन्या पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कन्याओं को उपहार भी दिये।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि रानी दुर्गावती की प्रतिमा के अनावरण से इस अंचल में जन-जन प्रसन्न है। जनभावनाओं का सम्मान हुआ है। यह रानी दुर्गावती के पराक्रम का ही उदाहरण था कि वे दोनों हाथों से तलवारें लेकर बाहरी आक्रमणकारियों से युद्ध करती रहीं। सुश्री उइके ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। कार्यक्रम में जिले के विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
आज प्रारंभ विकास कार्य एक नजर में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज जिन छह कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मंडला जिले के नारायणगंज, नैनपुर विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 8 करोड़ 55 लाख के मार्ग और लोक निर्माण विभाग के मद से निवास एवं नारायणगंज विकासखंडों में 5 करोड़ 58 लाख के दो भवन शामिल हैं। जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, उनमें जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत बिछिया, बीजाडांडी, मवई, घुघरी, मंडला, नैनपुर और मोहगांव विकासखंडों के 30 करोड़ 12 लाख रूपए के 10 कार्य एवं लोक निर्माण विभाग के मद से मवई, नैनपुर, बिछिया, निवास, घुघरी, बीजाडांडी, नारायणगंज और मोहगांव विकासखंड के 9 करोड़ 26 लाख रूपए के 11 कार्य शामिल हैं।

×
Date : 11 February 2024 Posted By : EDITOR
MP: मंडला में आयुर्वेद कॉलेज और एक्सीलेंस कॉलेज शुरू होंगे – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Image

मंडला में आयुर्वेद कॉलेज और एक्सीलेंस कॉलेज शुरू होंगे - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]