mp New Commissioner Public Relations IAS Manish Singh

Madhya Pradesh: नवागत आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह (IAS Manish Singh) ने किया कार्यभार ग्रहण

नवागत आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह ( IAS Manish Singh) ने किया कार्यभार ग्रहण

प्रशासनिक अनुभव का मजबूत चेहरा: इंदौर कलेक्टर से मेट्रो MD तक

भोपाल : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान निवर्तमान आयुक्त दीपक सक्सेना ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पदभार संभालने के तुरंत बाद मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।
वे परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक माध्यम ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँचाना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दिशा में समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे। आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक माध्यम श्री सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जनहित के कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया।
मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर 2009 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी मनीष सिंह पर भरोसा जताया है। उन्हें दोबारा जनसंपर्क आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष सिंह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं, जिससे उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली और जनसंपर्क व्यवस्थाओं का व्यापक अनुभव है। उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मनीष सिंह के पास रहेंगे ये महत्वपूर्ण विभाग

1. जनसंपर्क विभाग: विभाग के मुखिया और मध्यप्रदेश माध्यम के एमडी।
2. परिवहन और जेल विभाग: ये विभाग पहले की तरह उनके पास बने रहेंगे।
3. अतिरिक्त प्रभार: उन्हें मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

आईएएस मनीष सिंह: बेबाक, तेज़ और निर्णायक कार्यशैली के लिए मशहूर

मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष सिंह राज्य के सबसे प्रभावशाली और परिणाम देने वाले (Result-oriented) अफसरों में गिने जाते हैं। उनकी पहचान एक बेबाक, तेज़ और निर्णायक कार्यशैली के लिए होती है। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत 1996-97 में पीएससी अधिकारी के रूप में की थी। उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता और मजबूत नेतृत्व क्षमता को देखते हुए 2009 में उन्हें आईएएस (IAS) पद पर नियुक्त किया गया। मनीष सिंह मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित और अनुभवी अधिकारियों में शामिल हैं। वे इंदौर जैसे बड़े शहर में कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। विशेष रूप से, इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल कराने में उनका योगदान बेहद अहम माना जाता है। उनके कार्यकाल में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिली और प्रशासनिक सुधारों को गति मिली। आज भी मनीष सिंह को एक ऐसे अधिकारी के रूप में देखा जाता है, जो जिम्मेदारी मिलने पर तेजी से फैसले लेकर ठोस परिणाम सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

2 हजार साइकिलों के साथ इंदौर से होगी भोपाल तक की यात्रा-14 जुलाई की सुबह 7 बजे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱2 हजार साइकिलों के साथ इंदौर से होगी भोपाल तक की यात्रा-14 जुलाई की सुबह 7 बजे  भोपाल । 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांग्रेस की इंदौर की भोपाल तक की साइकिल यात्रा में जीतू पटवारी के साथ हर जिले से 2 हजार साइकल सवार शामिल होंगे। हालांकि पटवारी […]

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री स्कूटी योजना को 2031 तक निरंतर रखे जाने के लिए 495 करोड़ रूपये की मंजूरी नमो हरित नगर योजना के लिये 100 करोड़ रूपये की स्वीकृति मध्यप्रदेश उपार्जित गेहूँ,चना, ज्वार एवं बाजरा […]