Madhya Pradesh Collector, MLA face-off

Madhya Pradesh : कलेक्टर-विधायक आमने-सामने : बड़वाह की सोनोग्राफी मशीन को लेकर विवाद

खरगोन । जिला अस्पताल खरगोन में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने शनिवार को हुई अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि बड़वाह के शासकीय सिविल अस्पताल में स्थित सोनोग्राफी मशीन को खरगोन जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। कलेक्टर के इस निर्णय का क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने विरोध करते हुए कहा कि बड़वाह एक प्रमुख एवं व्यापक क्षेत्र है, यहां की एकमात्र सोनोग्राफी मशीन को यहीं पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर से चर्चा भी की है और उम्मीद जताई है कि मशीन को लेकर जनहित में उचित निर्णय लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि खरगोन जिला अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या होने से गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी जांच हेतु 8 दिन बाद तथा पेट दर्द से पीड़ित मरीजों को 15 दिन बाद नंबर मिल रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर ने बड़वाह की मशीन को खरगोन शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। वहीं, बड़वाह क्षेत्र के नागरिकों ने इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मशीन के स्थानांतरण से बड़वाह और आसपास के मरीज जांच सुविधा से वंचित हो जाएंगे। इस पर विधायक बिरला ने नागरिकों की चिंता को उचित बताते हुए कहा कि बड़वाह की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता। विधायक बिरला ने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन इस विषय में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लेगा।

×
Date : 09 November 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : कलेक्टर-विधायक आमने-सामने : बड़वाह की सोनोग्राफी मशीन को लेकर विवाद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]