madhya pradesh fake journalist devendra maratha indore

इंदौर : फ़र्ज़ी पत्रकार ब्लेकमेलर देवेंद्र मराठा पर कलेक्टर ने लगाई रासुका

4 थानों में हुए है रुपये वसुलने के केस दर्ज
कलेक्टर सिंह ने शासकीय अधिकारियों को भी फर्जी पत्रकारों से दूरी बनाए रखने के दिए निर्देश, जिलेवासियों से अपील की है की वसूली के इरादे से आने वाले फर्जी पत्रकारों को करें पुलिस के सुपूर्द

इंदौर : इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग का गौरखधंधा चलाने वाले गिरोह पर प्रहार शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने जबरन वसूली की कई शिकायतों पर फर्जी पत्रकार देवेंद्र मराठा के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए उसे रासुका के तहत 6 महीने के लिए निरुद्ध कर दिया है। देवेंद्र मराठा को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 की उपधारा 2 के तहत तथा गृह विभाग के आदेश दिनांक 17/09/2021 के तहत तथा जिला दंडाधिकारी को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 6 माह के लिए सेंट्रल जेल इंदौर में निरुद्ध करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए है। देवेंद्र पिता रमेशचन्द्र मराठा निवासी अयोध्या नगरी,नंदा नगर को शिकायत के आधार पर लसुडिया पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। देवेंद्र मराठा के ख़िलाफ़ ढाबा,होटल,कालोनाइज़र, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और ज़िम संचालकों ने सांध्य दैनिक अख़बार में खबर छापने के नाम पर जबरिया वसूली की शिकायत दर्ज करवाई थी। देवेंद्र मराठा ने कई खबरों के आधार पर लोगों को ब्लैकमेल भी किया गया। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इस कार्रवाई के साथ पत्रकारिता की आड़ में पनप रहे संगठित अपराध पर नियंत्रण करने के लिए जिलेवासियों का आवाह्न करते हुए कहा है की यदि कोई भी व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में वसूली का प्रयास करता है तो वे उसे बिना किसी भय के पुलिस के सुपूर्द करें। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने शासकीय विभाग के सभी अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि फर्जी पत्रकारों से दूरी बनाकर रखें।
गौरतलब है कि आरोपी फ़र्ज़ी पत्रकार देवेंद्र मराठा लंबे समय से खुद को पत्रकार बताकर लोगो को ब्लैकमेल कर उनसे रुपये वसूल रहा था।मराठा पर लसूड़िया थाना में ढाबा संचालक हरजिंदर गिर ने 5000 रुपये वसूलने के प्रकरण दर्ज करवाया था,भंवरकुआं थाना में सिपाही कमल सिंह ने देवेंद्र पर ब्लैकमेल कर 10 हज़ार रुपये मांगने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी तो वही विजय नगर थाने में जिम संचालक प्रतीक जोशी ने देवेंद्र पर 50 हज़ार रुपये वसूलने और प्रोटीन पाउडर का डिब्बा उठा कर ले जाने का आरोप लगाया है।खजराना थाना में भाजपा नेता नासिर शाह ने भी देवेंद्र पर 20 हज़ार रुपये लेने की शिकायत दर्ज करवाई थी।अब तक आरोपी देवेंद्र पर कुल पांच केस दर्ज हो चुके है।
इतने दिनों से देवेंद्र भंवरकुआ पुलिस के पास रिमांड पर चल रहा था आज विजय नगर पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।जिम संचालक प्रतीक जोशी को देवेंद्र ने ड्रग्स के केस में फंसने की धमकी देकर उससे 50 हज़ार रुपये वसूले थे।साथ ही प्रोटीन पाउडर भी उसकी दुकान से उठा कर ले गया था।देवेंद्र के साथ उसके 2 और साथियों पर भी पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

×
Date : 21 October 2021 Posted By : EDITOR
इंदौर : फ़र्ज़ी पत्रकार ब्लेकमेलर देवेंद्र मराठा पर कलेक्टर ने लगाई रासुका
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ

📰 Generate e-Paper Clip महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी महू:  महू में शुक्रवार को डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं पीपी पार्टनर एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय महिला एवं बाल […]

वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट शैक्षणिक अवसरों के लिए एमओयू साइन किया

📰 Generate e-Paper Clip MP VIT Bhopal University : वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट शैक्षणिक अवसरों के लिए एमओयू साइन किया सीहोर: वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के लिए 2+2 और 2+3 शैक्षणिक कार्यक्रमों के अंतर्गत, यूनाइटेड किंगडम स्थित एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस […]