मध्यप्रदेश - इंदौर : वायुसेना का विमान खाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर गुजरात के जामनगर के लिए रवाना - Update Now News

मध्यप्रदेश – इंदौर : वायुसेना का विमान खाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर गुजरात के जामनगर के लिए रवाना

 

Indore: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बीच अब देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर कई खबरें सामने आ रही है. इसी के मद्देनजर देश के कई हिस्सों में स्थित अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई को व्यवस्थित करने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है. वहीं, भारतीय वायुसेना ने भी कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में अपना योगदान देना शुरू कर दिया है. भारतीय वायुसेना का विमान सी- 17 देश के कई हिस्सों में हो रही ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के अपने मिशन में जुट गया है. इसी के तहत मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर वायुसेना का विमान सी-17 पहुंचा और खाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हो गया.
जानकारी के मुताबिक, जामनगर में इस खाली टैंकर में ऑक्सीजन को भरा जाएगा और फिर सड़क मार्ग से ऑक्सीजन टैंकर को इंदौर भेज दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि शनिवार को एक बार फिर भारतीय वायुसेना का विमान इंदौर से एक खाली ऑक्सीजन टैंकर को लेकर जामनगर के लिए रवाना होगा. गौर हो कि कोरोना महामारी से पूरा देश इस वक्त जूझ रहा है. इस बीच सबसे बड़ा संकट ऑक्सीजन कीउ आपूर्ति को लेकर सामने आ रहा है. अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है, तो कहीं सप्लाई में परेशानी हो रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए कोलंबो : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत […]

Bangladesh: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बांग्लादेश: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण -रहमान 17 फरवरी को लेंगे शपथ ढाका । बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब देश की बागडोर संभालने की औपचारिकताएं तेज हो गई हैं। आगामी 17 फरवरी […]