madhya pradesh indore hotel hilton garden inn

Hotel Hilton Garden : इंदौर में होटल हिल्टन गार्डन इन आने की घोषणा

Madhya Pradesh – Indore : Hotel Hilton Garden

 इंदौर में होटल हिल्टन गार्डन इन आने की घोषणा

मध्य प्रदेश सबसे तेजी से विकसित होते शहर इंदौर में अब एक और अंतरराष्ट्रीय होटल ब्रांड अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। विश्वप्रसिद्ध हिल्टन होटल ग्रुप ने इंदौर में हिल्टन गार्डन इन (Hotel Hilton Garden) की स्थापना की घोषणा की है। यह होटल शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और आधुनिक सुविधाओं, अंतरराष्ट्रीय मानकों व उत्कृष्ट आतिथ्य अनुभव के साथ इंदौर के पर्यटन और व्यापारिक आकर्षण को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा।

इंदौर – शहर के कारोबारी अवतारसिंह भाटिया और हरचरणसिंह भाटिया प्रसिद्ध होटल ब्रांड हिल्टन गार्डन लेकर आ रहे हैं। हिल्टन गार्डन इन, इंदौर में 100 से अधिक कमरे, 25 से 500 मेहमानों के लिए 2 बैंक्वेट हॉल्स, 26,000 स्क्वायर फुट का पार्टी लॉन और एक विश्व स्तरीय स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी। अवतारसिंह भाटिया ने इस पार्टनरशिप के बारे में कहा – “हिल्टन गार्डन (Hotel Hilton Garden) इन के इंदौर आने की घोषणा करने के साथ हम अपने मेहमानों को उच्च स्तरीय आतिथ्य और अनुभव का आनंद लेने का अवसर प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।” हरचरणसिंह भाटिया ने कहा – “हमारा लक्ष्य अपने मेहमानों के आतिथ्य की सारी जरूरतों को पूरा करना है। हमें विश्वास है कि हिल्टन गार्डन इन, इंदौर का एक पसंदीदा होटल होगा और हम शहर के विकास में योगदान करने के लिए उत्साहित हैं। होटल हिल्टन गार्डन के आने से शहर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई दिशा मिलेगी।

×
Date : 15 October 2025 Posted By : EDITOR
Hotel Hilton Garden : इंदौर में होटल हिल्टन गार्डन इन आने की घोषणा
News Image

Madhya Pradesh - Indore : Hotel Hilton Garden

 इंदौर में होटल हिल्टन गार्डन इन आने की घोषणा

मध्य प्रदेश सबसे तेजी से विकसित होते शहर इंदौर में अब एक और अंतरराष्ट्रीय होटल ब्रांड अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। विश्वप्रसिद्ध हिल्टन होटल ग्रुप ने इंदौर में हिल्टन गार्डन इन (Hotel Hilton Garden) की स्थापना की घोषणा की है। यह होटल शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और आधुनिक सुविधाओं, अंतरराष्ट्रीय मानकों व उत्कृष्ट आतिथ्य अनुभव के साथ इंदौर के पर्यटन और व्यापारिक आकर्षण को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा।

इंदौर – शहर के कारोबारी अवतारसिंह भाटिया और हरचरणसिंह भाटिया प्रसिद्ध होटल ब्रांड हिल्टन गार्डन लेकर आ रहे हैं। हिल्टन गार्डन इन, इंदौर में 100 से अधिक कमरे, 25 से 500 मेहमानों के लिए 2 बैंक्वेट हॉल्स, 26,000 स्क्वायर फुट का पार्टी लॉन और एक विश्व स्तरीय स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी। अवतारसिंह भाटिया ने इस पार्टनरशिप के बारे में कहा – "हिल्टन गार्डन (Hotel Hilton Garden) इन के इंदौर आने की घोषणा करने के साथ हम अपने मेहमानों को उच्च स्तरीय आतिथ्य और अनुभव का आनंद लेने का अवसर प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।" हरचरणसिंह भाटिया ने कहा – "हमारा लक्ष्य अपने मेहमानों के आतिथ्य की सारी जरूरतों को पूरा करना है। हमें विश्वास है कि हिल्टन गार्डन इन, इंदौर का एक पसंदीदा होटल होगा और हम शहर के विकास में योगदान करने के लिए उत्साहित हैं। होटल हिल्टन गार्डन के आने से शहर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]