Madhya Pradesh Indore Karma Sakshi launched a special religious calendar

Madhya Pradesh : Indore – हर दिन प्रभु के दर्शन का संकल्प — कर्म साक्षी ने लॉन्च किया विशेष धार्मिक कैलेंडर

Madhya Pradesh : Indore – हर दिन प्रभु के दर्शन का संकल्प — कर्म साक्षी ने लॉन्च किया विशेष धार्मिक कैलेंडर

दीपोत्सव पर कर्म साक्षी का अनोखा उपहार — ‘प्रभु दर्शन’ कैलेंडर हुआ लोकार्पित

#इंदौर में कर्म साक्षी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में विशेष धार्मिक कैलेंडर प्रभु दर्शन’ का हुआ भव्य विमोचन। इस कैलेंडर के माध्यम से भक्तजन वर्षभर विभिन्न देव प्रतिमाओं के दर्शन कर सकेंगे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य अतिथियों, पत्रकारों और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों ने सहभागिता की।
इंदौर । शहर के प्रतिष्ठित समाचार – पत्र कर्मसाक्षी द्वारा एक निजी होटल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टेबल कैलेंडर का विमोचन किया गया। हिंदू संस्कृति पर केंद्रित इस धार्मिक और सामाजिक कैलेंडर में प्रभु दर्शन वर्ष भर लोगों को दर्शन होंगे । कर्म साक्षी की प्रबंध संपादक सरिता शर्मा और मैनेजर मुकेश शर्मा ने बताया कि हर दीपोंत्सव की तरह इस बार भी दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । प्रभु दर्शन कैलेंडर का विमोचन इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ.भारत शर्मा, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. डी के शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी, बलराम अवस्थी, फिल्म अभिनेत्री सारिका दीक्षित, पत्रकार मुकेश तिवारी, लोकेंद्रसिंह थनवार द्वारा किया गया। फिल्मी गीतों की प्रस्तुति राकेश भोर और ज्योति शर्मा ने दी। कार्यक्रम में ठाकुरजी को छप्पन भोग भी लगाए गए और यह प्रसादी सभी भक्तों में वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महेश कजोडिया, श्याम कामले, विजय भट्ट, अभय तिवारी, शीतल राय, रजनी खेतान,पूनम शर्मा,ऋतु साहू सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी ने किया। आभार माना श्रीमती ममता शर्मा ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]

Dubai: दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Dubai: दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का एक विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश नेटवर्क से हुआ सशक्त संवाद दुबई में मध्यप्रदेश की […]