Madhya Pradesh Indore Nari Shakti Award Malwa Journalist Forum

Madhya Pradesh: indore – नारी शक्ति अवार्ड से विभिन्न क्षेत्र की 51 महिलाएं होंगी सम्मानित

Madhya Pradesh: indore – नारी शक्ति अवार्ड से विभिन्न क्षेत्र की 51 महिलाएं होंगी सम्मानित

मालवा जर्नलिस्ट फोरम (Malwa Journalist Forum) का आयोजन 5 मार्च को जाल सभागृह में

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नारी शक्ति अवार्ड” (Nari Shakti Award) के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

इंदौर। मीडियाकर्मियों की संस्था मालवा जर्नलिस्ट फोरम द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह आगामी 5 मार्च, गुरुवार को शाम 5 बजे साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए संस्था सचिव प्रवीण जोशी ने बताया कि समारोह में पत्रकारिता, साहित्य, कला, समाज सेवा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 51 महिलाओ को नारी शक्ति अवार्ड से नवाजा जायेगा। इस समारोह के अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, महिला बाल विकास मंत्री, सुश्री निर्मला भूरिया, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती सीमा अलावा, मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती टिम्सी राय, फिल्म अभिनेत्री सारिका दीक्षित, पर्यावरणविद् डॉ. एस एल गर्ग, शहर भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति सिंह हाड़ा, सुरेंद्र सिंह सोनगिरा एवं अविनाश कुमार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंदौर में गूंजा ‘स्वच्छ डूंगरपुर’ मॉडल, के.के. गुप्ता ने साझा किया राजस्थान का स्वच्छता विजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में गूंजा ‘स्वच्छ डूंगरपुर’ का विजन, राजस्थान स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने साझा किया समग्र राजस्थान स्वच्छता मॉडल मुख्यमंत्री के निर्देशन में निकायों में राजस्थान भी स्वच्छता में श्रेष्ठ एवं उत्तम कार्य कर रहा है-केके गुप्ता उदयपुर/ डूंगरपुर/ इंदौर । विकसित भारत और विकसित राज्यों की परिकल्पना […]

मध्य प्रदेश: बड़वानी- जहाँ सड़कें खत्म, वहीं से शुरू हुआ ‘मिशन ग्रीन कमांडो’… दुर्गम पहाड़ियों तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश: बड़वानी – जहाँ सड़कें खत्म, वहीं से शुरू हुआ ‘मिशन ग्रीन कमांडो’… दुर्गम पहाड़ियों तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ बड़वानी की 9 ग्राम पंचायतों के 2,500 घरों तक पहुँची 200 टीमें, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष फोकस। इंदौर : सुबह की पहली किरण के […]