Madhya Pradesh Last date for journalist insurance extended

Madhya Pradesh: पत्रकार बीमा की अंतिम तिथि बढ़ी – CM डॉ. मोहन यादव का ऐलान

पत्रकारों के सुख-दुख में साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा कर 27 सितम्बर की गई

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज को दिशा देने वाले पत्रकारों के सुख-दुख में राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा संचालित संचार प्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी पत्रकारों से गत वित्त वर्ष 2024-25 की तरह ही प्रीमियम लिया जायेगा। पिछले वर्ष से बढ़े हुए प्रीमियम की शेष राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित में इस समूह बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख भी बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 22 सितंबर थी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि अब हर वर्ष पत्रकारों से उनके द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 में जो बीमा प्रीमियम दिया गया था, प्रीमियम की वही राशि ली जाएगी। पत्रकारों से गत वित्त वर्ष की भांति प्रीमियम लेने पर राज्य सरकार पर अनुमानित 4.50 करोड़ रूपये का अतिरिक्त व्यय भार आयेगा।

×
Date : 14 September 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: पत्रकार बीमा की अंतिम तिथि बढ़ी – CM डॉ. मोहन यादव का ऐलान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]