IAS Transferred in MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस (IAS) अफसर बदले, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त – देखें लिस्ट
IAS Transferred in MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस (IAS) अफसर बदले, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त – देखें लिस्ट
मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क और कृषि सहित कई अहम विभागों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
इस फेरबदल में सबसे अहम फैसला वरिष्ठ IAS अधिकारी मनीष सिंह को एक बार फिर राज्य के जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपना माना जा रहा है। उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए सरकार ने उन्हें एक बार फिर इस विभाग की कमान सौंपी है। सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभागीय समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कई जिलों और विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर तेजी देखने को मिल सकती है। सरकार के इस कदम को आगामी योजनाओं और जनसंपर्क रणनीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार की रात 11 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर हो गया. अफसरों के तबादलों से राज्य के कई अहम विभागों-स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायत में बदलाव हुए हैं. 1991 बैच के आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल (IAS Ashok Barnwal) को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है. 2000 बैच के आईएएस संदीप यादव को वन विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
2009 बैच के आईएएस अजय गुप्ता को जबलपुर विद्युत कंपनी को नया प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है. वहीं, आईएएस मनीष सिंह को नया जनसंपर्क आयुक्त बनाया है. 2010 बैच के अभिजीत अग्रवाल को राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (Markfed) का प्रबंध संचालक बनाया गया है. वहीं, दीपक सक्सेना आबकारी आयुक्त (Excise Commissioner) बनाए गए हैं।
जिला पंचायत में भी हुआ बदलाव
उमाशंकर भार्गव को राजभवन से वापस बुलाकर किसान कल्याण तथा कृषि विकास में संचालक की अहम जिम्मेदारी सौंपी है. आईएएस सुनील दुबे को राजभवन बुलाया गया है, जिन्हें राज्यपाल का उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) बनाया गया है. वहीं, संघमित्रा गौतम को अलीराजपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. कमल सोलंकी को रायसेन जिला पंचायत का सीईओ बनाया है।

