Madhya Pradesh Mega health camp organized in Rajpur

Madhya Pradesh : राजपुर में आयोजित हुआ वृहद स्वास्थ्य शिविर

राजपुर में आयोजित हुआ वृहद स्वास्थ्य शिविर

8 हजार से अधिक लोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

इंदौर – संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के निर्देशन एवं कलेक्टर बड़वानी डॉ. राहुल फटिंग के मार्गदर्शन में शनिवार को बड़वानी जिले के राजपुर में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद राजपुर अध्यक्ष श्रीमती शिखा अग्रवाल एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री आकाश बर्मन द्वारा किया गया। उक्त शिविर में अरविंदो अस्पताल की दंत रोग मोबाईल वाहन, कैंसर रोग मेमोग्राफी की यूनिट, सर्वाइकल कैंसर स्तन कैंसर यूनिट के द्वारा मरीजों की जांच की गई। वहीं स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, नाक, कान, गला रोग, अडियोमेट्री, नेत्र रोग, कुष्ठ रोग, चर्म रोग, ह्रदय रोग सहित अन्य रोगों के संबंध में आवश्यक जांच शिविर में उपस्थित विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा की गई।
8103 लोगों ने कराया अपना पंजीयन
राजपुर में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में कुल 8103 लोगों ने अपना पंजीयन कराकर विशेषज्ञ डॉक्टर्स से जांच एवं उपचार करवाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे से प्राप्त जानकारी अनुसार आभा आईडी 122, आयुष्मान कार्ड 122, स्त्री रोग के 669 मरीज, गर्भवती महिलाएं 387 मरीज, आरटीआई चेकअप 251, शिशु रोग 371 मरीज, हाईपरटेंशन, शुगर एवं ब्लड प्रेशर के 567 मरीज, कैंसर के 23 मरीज, अस्थमा 120 मरीज, दंत रोग 116, नाक, कान गला 276, मनोरोग विशेष 39, जनरल मेडिसिन 1052, अंधत्व निवारण 318, टीबी रोग 164, मलेरिया टेस्ट 450, लेप्रोसी 17, स्कीन 387, ब्लड टेस्ट 234, ईसीजी 98, एक्स रे परामर्श 49, आयुर्वेद 255, होम्योपैथी 112, परिवार नियोजन काउंसलिंग 213, पोलियो एवं डीपीटी वैक्सीन 3, एचआईवी काउंसलिंग 116, सोनोग्राफी महिला 545, सोनोग्राफी पुरूष 24, हड्डी रोग 140, जनरल सर्जरी 381, सिकल सेल टेस्टिंग 121, यूरोलाजी 116, बच्चों की इको कार्डिक 68, मेमोग्राफी 28, डेंटल स्क्रीनिंग 111, सर्वाइकल स्क्रीनिंग 38 व्यक्तियों के द्वारा शिविर में उपस्थित होकर जांच एवं उपचार करवाया।
लोकसभा सांसद ने लगवाया शिविर में एडल्ड बीसीजी का टीका
राजपुर में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण लोकसभा सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए शिविर में बी सी जी एडल्ड का टीका भी लगवाया। शिविर में अपर कलेक्टर श्री के.के. मालवीय, एसडीएम राजपुर श्री जितेन्द्र कुमार पटेल, सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे, सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला उपस्थित था।

×
Date : 10 November 2024 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : राजपुर में आयोजित हुआ वृहद स्वास्थ्य शिविर
News Image

राजपुर में आयोजित हुआ वृहद स्वास्थ्य शिविर

8 हजार से अधिक लोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

इंदौर - संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के निर्देशन एवं कलेक्टर बड़वानी डॉ. राहुल फटिंग के मार्गदर्शन में शनिवार को बड़वानी जिले के राजपुर में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद राजपुर अध्यक्ष श्रीमती शिखा अग्रवाल एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री आकाश बर्मन द्वारा किया गया। उक्त शिविर में अरविंदो अस्पताल की दंत रोग मोबाईल वाहन, कैंसर रोग मेमोग्राफी की यूनिट, सर्वाइकल कैंसर स्तन कैंसर यूनिट के द्वारा मरीजों की जांच की गई। वहीं स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, नाक, कान, गला रोग, अडियोमेट्री, नेत्र रोग, कुष्ठ रोग, चर्म रोग, ह्रदय रोग सहित अन्य रोगों के संबंध में आवश्यक जांच शिविर में उपस्थित विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा की गई।
8103 लोगों ने कराया अपना पंजीयन
राजपुर में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में कुल 8103 लोगों ने अपना पंजीयन कराकर विशेषज्ञ डॉक्टर्स से जांच एवं उपचार करवाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे से प्राप्त जानकारी अनुसार आभा आईडी 122, आयुष्मान कार्ड 122, स्त्री रोग के 669 मरीज, गर्भवती महिलाएं 387 मरीज, आरटीआई चेकअप 251, शिशु रोग 371 मरीज, हाईपरटेंशन, शुगर एवं ब्लड प्रेशर के 567 मरीज, कैंसर के 23 मरीज, अस्थमा 120 मरीज, दंत रोग 116, नाक, कान गला 276, मनोरोग विशेष 39, जनरल मेडिसिन 1052, अंधत्व निवारण 318, टीबी रोग 164, मलेरिया टेस्ट 450, लेप्रोसी 17, स्कीन 387, ब्लड टेस्ट 234, ईसीजी 98, एक्स रे परामर्श 49, आयुर्वेद 255, होम्योपैथी 112, परिवार नियोजन काउंसलिंग 213, पोलियो एवं डीपीटी वैक्सीन 3, एचआईवी काउंसलिंग 116, सोनोग्राफी महिला 545, सोनोग्राफी पुरूष 24, हड्डी रोग 140, जनरल सर्जरी 381, सिकल सेल टेस्टिंग 121, यूरोलाजी 116, बच्चों की इको कार्डिक 68, मेमोग्राफी 28, डेंटल स्क्रीनिंग 111, सर्वाइकल स्क्रीनिंग 38 व्यक्तियों के द्वारा शिविर में उपस्थित होकर जांच एवं उपचार करवाया।
लोकसभा सांसद ने लगवाया शिविर में एडल्ड बीसीजी का टीका
राजपुर में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण लोकसभा सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए शिविर में बी सी जी एडल्ड का टीका भी लगवाया। शिविर में अपर कलेक्टर श्री के.के. मालवीय, एसडीएम राजपुर श्री जितेन्द्र कुमार पटेल, सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे, सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]