madhya pradesh Waves shine on Hariyali Teej Silver Spring Society

Madhya Pradesh: सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी में हरियाली तीज पर ‘लहरियां’ की छटा

सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी में हरियाली तीज पर ‘लहरियां’ की छटा

सिल्वर स्प्रिंग की इस तीज उत्सव ने न सिर्फ सोसायटी को एकजुट किया, बल्कि परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम भी प्रस्तुत किया।

इंदौर : सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी की सिल्वर संस्कृति समिति द्वारा रविवार को हरियाली तीज का पारंपरिक और भव्य आयोजन किया गया। आयोजन की थीम “लहरियां” रखी गई, जिसमें महिलाओं ने बंधेज परिधान और हरे रंग की विविध छटाओं के माध्यम से पारंपरिक सौंदर्य को आधुनिक प्रस्तुति के साथ अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन समिति की डायरेक्टर शारदा उपाध्याय, संध्या सक्सेना और पुष्पा तिवारी ने किया। सोसायटी की सक्रिय सदस्यों अर्चना गोयल और श्वेता श्रीवास्तव ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की प्रभावशाली सूत्रधार और मंच संचालन की भूमिका रजनी खेतान ने निभाई। 

हरियाली तीज के इस आयोजन में लोकगीतों पर नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। “बेस्ट थीम ड्रेस”, “पारंपरिक साज-सज्जा”, और “लोकनृत्य प्रतिभा” जैसी श्रेणियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण, संस्कृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक सौहार्द की भावना मुखर होकर सामने आई। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागी और आयोजन समिति को सोसायटी निवासियों ने साधुवाद दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]

Madhya Pradesh : शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि सशक्त हो रहे भरोसे का परिचायक वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 1 करोड़ 45 लाख विद्यार्थियों के नामांकन का है लक्ष्य विकासखंड स्तर पर लगेंगे बुक फेयर, निजी […]