madhya pradesh Waves shine on Hariyali Teej Silver Spring Society

Madhya Pradesh: सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी में हरियाली तीज पर ‘लहरियां’ की छटा

सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी में हरियाली तीज पर ‘लहरियां’ की छटा

सिल्वर स्प्रिंग की इस तीज उत्सव ने न सिर्फ सोसायटी को एकजुट किया, बल्कि परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम भी प्रस्तुत किया।

इंदौर : सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी की सिल्वर संस्कृति समिति द्वारा रविवार को हरियाली तीज का पारंपरिक और भव्य आयोजन किया गया। आयोजन की थीम “लहरियां” रखी गई, जिसमें महिलाओं ने बंधेज परिधान और हरे रंग की विविध छटाओं के माध्यम से पारंपरिक सौंदर्य को आधुनिक प्रस्तुति के साथ अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन समिति की डायरेक्टर शारदा उपाध्याय, संध्या सक्सेना और पुष्पा तिवारी ने किया। सोसायटी की सक्रिय सदस्यों अर्चना गोयल और श्वेता श्रीवास्तव ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की प्रभावशाली सूत्रधार और मंच संचालन की भूमिका रजनी खेतान ने निभाई। 

हरियाली तीज के इस आयोजन में लोकगीतों पर नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। “बेस्ट थीम ड्रेस”, “पारंपरिक साज-सज्जा”, और “लोकनृत्य प्रतिभा” जैसी श्रेणियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण, संस्कृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक सौहार्द की भावना मुखर होकर सामने आई। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागी और आयोजन समिति को सोसायटी निवासियों ने साधुवाद दिया।

 

×
Date : 28 July 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी में हरियाली तीज पर ‘लहरियां’ की छटा
News Image

सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी में हरियाली तीज पर 'लहरियां' की छटा

सिल्वर स्प्रिंग की इस तीज उत्सव ने न सिर्फ सोसायटी को एकजुट किया, बल्कि परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम भी प्रस्तुत किया।

इंदौर : सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी की सिल्वर संस्कृति समिति द्वारा रविवार को हरियाली तीज का पारंपरिक और भव्य आयोजन किया गया। आयोजन की थीम "लहरियां" रखी गई, जिसमें महिलाओं ने बंधेज परिधान और हरे रंग की विविध छटाओं के माध्यम से पारंपरिक सौंदर्य को आधुनिक प्रस्तुति के साथ अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन समिति की डायरेक्टर शारदा उपाध्याय, संध्या सक्सेना और पुष्पा तिवारी ने किया। सोसायटी की सक्रिय सदस्यों अर्चना गोयल और श्वेता श्रीवास्तव ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की प्रभावशाली सूत्रधार और मंच संचालन की भूमिका रजनी खेतान ने निभाई। 

हरियाली तीज के इस आयोजन में लोकगीतों पर नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। "बेस्ट थीम ड्रेस", "पारंपरिक साज-सज्जा", और "लोकनृत्य प्रतिभा" जैसी श्रेणियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण, संस्कृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक सौहार्द की भावना मुखर होकर सामने आई। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागी और आयोजन समिति को सोसायटी निवासियों ने साधुवाद दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]

33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड!

📰 Generate e-Paper Clip 33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शिप्रा तट से लेकर महाकाल महालोक तक एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत […]