Chief Minister Devendra Fadnavis met PM Modi with his family

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की पीएम मोदी से सपरिवार मुलाकात

 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अमृता और उनकी बेटी भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद हमेशा महाराष्ट्र के साथ है और रहेगा। जब भी आप उनसे मिलते हैं, तो आपको एक नई ऊर्जा मिलती है, उनका मार्गदर्शन मिलता है। आज सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। हमारे साथ हमारी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा भी थी। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया था। बैठक में केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों की कल्याणकारी योजनाओं और चुनाव नतीजों पर चर्चा हुई। सभी मुख्यमंत्रियों को योजनाओं में आवंटित फंड का पूरा इस्तेमाल कर इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। किसी एक राज्य सरकार द्वारा सफलतापूर्वक चलाई जा रही लोकप्रिय योजनाओं को अन्य राज्यों में भी लागू करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने जनता का विश्वास और जनादेश हासिल कर, केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पीएम मोदी को बधाई दी, और उनका अभिनंदन किया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित राज्यों में संगठन को मजबूत बनाने और सरकार एवं संगठन में बेहतर तालमेल बनाने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]