महाराष्ट्र में लग सकता है 8 दिन का लॉकडाउन, लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं - CM Uddhav Thackeray - Update Now News

महाराष्ट्र में लग सकता है 8 दिन का लॉकडाउन, लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं – CM Uddhav Thackeray

 

नई दिल्ली। देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। ऐसे में शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक सर्वदलीय बैठक में संकेत दिए कि, राज्य में 8 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल माना जा रहा है कि, बैठक के बाद रविवार को संभवत: लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को लेकर कहा कि यदि लॉकडाउन लगाया जाता है कि तो महीने भर में कोरोना नियंत्रित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, 15 से 20 अप्रैल के बीच स्थिति बहुत खराब हो सकती है। ऐसे में लॉकडाउन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ना जरूरी है। टीका लगाने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहें हैं। बैठक के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने आठ दिन का संपूर्ण लॉकडाउन का संकेत दिया है। हालांकि उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि एक सप्ताह बाद कुछ रियायतें दी जाएंगी। सर्वदलीय बैठक को लेकर सीएम उद्धव ने कहा कि, बैठक में बेहद ही अच्छे सुझाव आए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से लोगों को कुछ दिक्कतें जरूर होंगी लेकिन जिस तरह से कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में कुछ सख्त निर्णय लेने होंगे। उन्होंने कहा कि, अगर सभी रास्तों पर उतर आए, तो कोरोना की रफ्तार पर रोक कैसे लगेगी। इसको लेकर दो-तीन दिन में फिर समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

UP के 75 जिलों के लिए 75 घोषणापत्र, अखिलेश यादव का प्लान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱UP के 75 जिलों के लिए 75 घोषणापत्र, अखिलेश यादव का प्लान लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी हैं. इस चुनाव के लिए समाज पार्टी पूरे राज्य के लिए एक ही घोषणापत्र जारी करने की परंपरा को तोड़ेगी. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक […]

पाकिस्तान ने मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भारतीय संसद, पठानकोट-पुलवामा हमले में आरोपी, FATF की बैठक से पहले एक्शन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तान ने मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भारतीय संसद, पठानकोट-पुलवामा हमले में आरोपी, FATF की बैठक से पहले एक्शन पाकिस्तान ने भारतीय संसद पर हमले के आरोपी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दिया है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी […]