Major setback for Giribala in Tvisha Sharma case; denied bail

त्विषा शर्मा केस में गिरिबाला को बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत

त्विषा शर्मा केस में गिरिबाला को बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत

भोपाल। मॉडल व एक्टर त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज कर दी। अपने आदेश में विशेष अदालत ने कहा कि विवेचना के दौरान एकत्र काल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), वाट्सअप चैट, अन्य दस्तावेजी साक्ष्य व गवाहों के बयान प्रथमदृष्टया आरोपित की संलिप्तता की ओर संकेत करते हैं। साथ ही माना कि गिरिबाला के प्रभावशाली पद और सामाजिक हैसियत को देखते हुए रिहाई की स्थिति में साक्ष्यों से छेड़छाड़, गवाहों को प्रभावित करने तथा न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। बता दें कि गत 12 मई को त्विषा शर्मा कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी। जांच सीबीआई कर रही है। आरोपित सास गिरिबाला और उनका बेटा व त्विषा का पति अधिवक्ता समर्थ सिंह, दोनों ही भोपाल की सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]

‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’ त्रिशूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने उन खबरों को सिर से खारिज किया जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (तमिलगा […]