Major setback for Mamata Banerjee

ममता बनर्जी को बड़ा झटका

ममता बनर्जी को बड़ा झटका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम रहीं ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। ईडी ने टीएमसी से जुड़े तीन अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। इन तीनों अकाउंट में 440 करोड़ रुपये जमा हैं। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है। एजेंसी ने पार्टी के खातों के जरिए हुए कथित संदेहास्पद लेनदेन और चार्टर्ड विमान के खर्चों की जांच के लिए कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की।
दरअसल, ईडी ने टीएमसी के बैंक खातों से कथित हेरफेर कर ‘एम्ब्रेयर’ विमान और ‘अगस्ता वेस्टलैंड’ हेलीकॉप्टर खरीदे जाने के मामले में बीते दिन कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की थी। अधिकारियों का कहना है कि कोलकाता में करीब 5 ठिकानों पर रेड की गई। इनमें ‘केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के ठिकाने भी शामिल हैं। ये ‘केयरवेल एविएशन’ नाम से प्राइवेट जेट किराए पर देती है।
जांच में सामने आई ये बात
अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी की शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के बैंक खातों से करीब 160 करोड़ रुपये ‘केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और उसकी सहयोगी यूनिट के खातों में भेजे गए। इसके बाद कंपनी ने 2023 से 2026 के बीच 82.96 करोड़ रुपये की एक और बड़ी राशि एक नई कंपनी के खाते में डाली। जांच में ये भी बात सामने आई कि इस बड़े अमाउंट में से 112 करोड़ रुपये ‘एम्ब्रेयर लिगेसी 600’ कॉरपोरेट विमान और ‘अगस्ता वेस्टलैंड 109एसपी’ हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए इस्तेमाल किए गए। इतना ही नहीं हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए विदेशों से मिले पैसे का भी इस्तेमाल किया गया था। इस पूरी रकम का सोर्स सीधे तौर पर टीएमसी के बैंक खाते ही थे। बाद में इन दोनों विमानों को टीएमसी को किराए पर दिया गया।

×
Date : 08 July 2026 Posted By : EDITOR
ममता बनर्जी को बड़ा झटका
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]