Mamata Banerjee is encouraging Bangladeshis for Amit Shah

चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही ममता बनर्जी: अमित शाह

बीजेपी की सरकार बनने पर एक-एक घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी के चाणक्य शाह ने कहा कि ममता सरकार हमें जमीन नहीं दे रही इस कारण हम बांग्लादेश सीमा की बाड़बंदी (फेंसिंग) पूरी नहीं कर सके। शाह ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं। बंगाल के लोग घुसपैठ को लेकर चिंतित हैं।
केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि बीजेपी पूर्वी सीमाओं से घुसपैठ रोकेगी और सत्ता में आकर बंगाल का पुनरुत्थान करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के कारण पूरे बंगाल में विकास मानो रुक सा गया है। पीएम मोदी की ओर से शुरू की गई सभी फायदेमंद योजनाएं बंगाल पहुंचकर टोल सिंडिकेट का शिकार हो गई हैं। पिछले 14 सालों से डर और भ्रष्टाचार बंगाल की पहचान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 2026 के बाद, जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, तब हम बंग गौरव और बंग संस्कृति को फिर से जिंदा करने वाले है।
2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र कर शाह ने कहा कि हमें उस चुनाव में बंगाल में 17 प्रतिशत वोट और दो सीटें मिली थीं। 2016 के विधानसभा चुनाव में हमें 10 प्रतिशत वोट और तीन सीटें मिलीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 41 प्रतिशत वोट और 18 सीटें मिलीं। 2021 के विधानसभा चुनाव में हमें 38 प्रतिशत वोट और 77 सीटें मिलीं। अमित शाह ने कहा कि जिस पार्टी को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं, उस दल को पांच साल के अंतराल में 77 सीटें मिलीं।
2024 के आम चुनाव में बीजेपी ने 39 प्रतिशत वोट और 12 सीटें प्राप्त कीं। उन्होंने कहा कि 2026 में निश्चित रूप से प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी।

×
Date : 31 December 2025 Posted By : EDITOR
चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही ममता बनर्जी: अमित शाह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]