केंद्र के खिलाफ धरने पर बैठी ममता बनर्जी - Update Now News

केंद्र के खिलाफ धरने पर बैठी ममता बनर्जी

 

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों के प्रति मोदी-सरकार की ‘उदासीनता’ व सौतेला व्यवहार’ के विरोध में बुधवार को एस्प्लेनेड में स्थित बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के सामने अपना दो दिवसीय धरना व प्रदर्शन शुरू किया। टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि केंद्र ने राज्य के लिए मनरेगा परियोजना और उसके आवास और सड़क विभागों की अन्य पहलों के लिए धन जारी नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल का कुल बकाया एक लाख करोड़ रुपए से अधिक है।TMC सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि केंद्र ने मनरेगा और इंदिरा आवास योजना (ग्रामीण) के लिए धन जारी करना बंद कर दिया है। साथ ही OBC छात्रों की छात्रवृत्ति भी बंद कर दी है। ममता बनर्जी ने कहा,‘‘मैं यह (धरना) बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य सरकार को बदनाम करने के इस ‘तानाशाही प्रयास’ के विरोध में और हमारे राज्य को उसके उचित बकाया से वंचित करने के लिए करती रहूंगी।” मुख्यमंत्री के तौर पर यह तीसरी बार है जब ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं। इस बीच, ममता बनर्जी ने मंगलवार को हुगली जिले के सिंगूर में ‘पाठश्री-रास्ताश्री’ परियोजना का उद्घाटन किया। यह पश्चिम बंगाल सरकार की एक प्रमुख परियोजना है, जो राज्य के 22 जिलों में 12,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करके सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और गांवों से संपर्क बढ़ाने के लिए है।

×
Date : 30 March 2023 Posted By : EDITOR
केंद्र के खिलाफ धरने पर बैठी ममता बनर्जी
News Image

 

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों के प्रति मोदी-सरकार की ‘उदासीनता' व सौतेला व्यवहार' के विरोध में बुधवार को एस्प्लेनेड में स्थित बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के सामने अपना दो दिवसीय धरना व प्रदर्शन शुरू किया। टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि केंद्र ने राज्य के लिए मनरेगा परियोजना और उसके आवास और सड़क विभागों की अन्य पहलों के लिए धन जारी नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल का कुल बकाया एक लाख करोड़ रुपए से अधिक है।TMC सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि केंद्र ने मनरेगा और इंदिरा आवास योजना (ग्रामीण) के लिए धन जारी करना बंद कर दिया है। साथ ही OBC छात्रों की छात्रवृत्ति भी बंद कर दी है। ममता बनर्जी ने कहा,‘‘मैं यह (धरना) बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य सरकार को बदनाम करने के इस ‘तानाशाही प्रयास' के विरोध में और हमारे राज्य को उसके उचित बकाया से वंचित करने के लिए करती रहूंगी।'' मुख्यमंत्री के तौर पर यह तीसरी बार है जब ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं। इस बीच, ममता बनर्जी ने मंगलवार को हुगली जिले के सिंगूर में ‘पाठश्री-रास्ताश्री' परियोजना का उद्घाटन किया। यह पश्चिम बंगाल सरकार की एक प्रमुख परियोजना है, जो राज्य के 22 जिलों में 12,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करके सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और गांवों से संपर्क बढ़ाने के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]