Mandhana reached number three in ICC rankings

मंधाना आईसीसी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंची

मंधाना आईसीसी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंची

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रैंकिग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के लाभ के साथ ही तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मंधाना को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज के पहले मैच में शतक का लाभ मिला है। उस मैच में उन्होंने चोटिल हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलायी थी।
मंधाना ने 62 गेंद में 15 चौकों और तीन छक्कों के साथ 112 रन बनाए थे, जिसकी मदद से भारतीय टीम ने 97 रन से जीत हासिल की थी।
मंधाना के अब सबसे अधिक 771 रेटिंग अंक हो गये है। ये उनके करियर की सबसे बेतर रैंकिंग है। वहीं वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज 774 अंक लेकर दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 794 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं भारत की ही शेफाली वर्मा एक स्थान के लाभ के साथ ही 13वें जबकि हरलीन देयोल 86वें स्थान पर है। गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लौरेन बेल चौथे स्थान जबकि पाकिस्तान की स्पिनर सादियो इकबाल नंबर एक पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत ने लगातार चौथा मैच जीता: नीदरलैंड को 17 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत ने लगातार चौथा मैच जीता: नीदरलैंड को 17 रन से हराया UNN: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने बुधवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच […]

पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी प्रमुख नकवी पर भड़के अख्तर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी प्रमुख नकवी पर भड़के अख्तर नाकाबिल लोग देश का क्रिकेट चला रहे लाहौर । भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप के लीग मुकाबले में पाकिस्तान टीम की करारी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर भड़क गये। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे अख्तर […]